कुरडेग में मंदिर स्थापना दिवस पर पांच दिवसीय सत् चंडी यज्ञ का हुआ शुभारंभ

निकली भव्य कलश यात्रा,हजारों लोगों ने कलश यात्रा में लिया भाग

कुरडेग:-प्रखंड थाना क्षेत्र के हृदय स्थली पर स्थित उमा महेश्वर महावीर मंदिर में रविवार सुबह पाँच दिवसीय शत् चंडी यज्ञ हेतु भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें पूरे प्रखंड से करीब दो हजार लोगों ने भाग लिया। मौके पर बाजे गाजे के साथ भक्ति पूर्ण वातावरण में भजन कीर्तन करते हुए सभी लोग खलीजोरा नदी से जल उठाकर मंदिर पहुंचे जहाँ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंडप प्रवेश कराया गया। कलश रखने के बाद सभी श्रद्धालुओं के बीच महाप्रशाद का वितरण किया गया। जहाँ पूरे प्रखंड भर से आये सभी लोगों ने महाप्रशाद ग्रहण किया। आयोजन समिति द्वारा बताया की शाम छः बजे से नौ बजे तक कथा का आयोजन भी किया गया। जिसमें कथा वाचिका ज्ञानति तिवारी द्वारा कथा सुनाई गई। कथा में अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं को कथा श्रवण हेतु पहुँचे।यज्ञ में आचार्य की भूमिका वराणसी एवं अयोध्या से आये पंडितो द्वारा निभाई जा रही है।


आचार्यों ने बताया आज सोमवार प्रातः 08:00 बजे से पूजन हवन प्रारंभ होगा जो 26 जनवरी तक प्रतिदिन दिनभर चलेगा जिसकी पूर्णाहुती 27 जनवरी को की जायेगी। 27 जनवरी को धर्म सम्मेलन एवं विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संरक्षक सुशील श्रीवास्तव, अध्यक्ष अनुज गुप्ता, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता अनिल जैसवाल, सचिव बैजनाथ जैसवाल, कोषाध्यक्ष अशोक गुप्ता के साथ मंदिर संचालन समिति , दुर्गा पूजा समिति एवं यज्ञ संचालन समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।

Related posts

Leave a Comment