सभी खेल को बढ़ावा देना हमारी प्राथिमिकता है:-विधायक
ठेठईटांगर:-रविवार को प्रखंड मैदान में तेलेंगा खड़िया नॉक आउट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन माननीय विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी द्वारा किया गया। साथ ही विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि क्रिकेट के खेल में कई विशेषताएं हैं। खेल की भावना से खेल खेलें और जीत और हार की चिंता किए बिना खेल की कला का आनंद लें। खेल में भाईचारे की भावना और जीवन के सर्वोत्तम गुण क्रिकेट के मैदान में पाए जाते हैं। हमें हमेशा इस लोकप्रिय खेल को उत्तरोत्तर बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। हमारे देश में अच्छे खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया है आप सभी खिलाड़ी अच्छे से खेले ताकि भारत का नाम खेल जगत में अग्रणी बने। क्रिकेट खेल हमारे देश में सबसे अधिक पसंद किया जाता है। इस खेल को लेकर हमारे देश में अलग ही तरह का जूनून है। जब यह खेल हमारी टीम यानी भारतीय टीम खेलती है, तो वह कैसा प्रदर्शन कर रही है यह जानने की हर देशवासी के मन में उत्सुकता रहती है आप लोग भी अच्छे खिलाड़ी बन कर भारत टीम तक जगह बनाए।

प्रमुख बिपिन पंकज मिंज ने कहा कि खेल हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक और उपयोगी हैं। यह मूलतः हमारे सर्वांगीण विकास का भी एक साधन है इससे हमारा केवल शारीरिक ही नहीं अपितु मानसिक भी विकास होता है। हम इसके माध्यम से चीजों, समस्याओं, परिस्थितयों को नए प्रकार से देखना सीखते हैं। साथ ही यह हमारे भीतर जीतने की भावना का भी सूत्रपात करते हैं। हमारे प्रदर्शन को बेहतर बनाने की अभिवृति को भी प्रोत्सहित करते हैं। ठेठईटांगर मुखिया संगीता मिंज ने कहा कि आज के युग में जब हम अपना अधिकतर समय पढाई पर केन्द्रित करने का प्रयास करते नजर आते हैं और साथ ही अपना ज़्यादातर समय ऑनलाइन रह कर व्यतीत करना पसंद करते हैं, ऐसे में हमारे जीवन में खेलों का महत्व कई गुना बढ़ जाता है। खेल हमारे लिए केवल मनोरंजन का साधन ही नहीं, अपितु हमारे सर्वांगीण विकास का एक माध्यम भी हैं। हमारे जीवन में खेल उतना ही जरुरी है जितना पढाई करना।मौके पर उपस्थित जिला विधायक प्रतिनिधि रावेल लकड़ा, विधायक की धर्मपत्नी बिनीता जोजो, प्रखंड विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद कारू, अब्दुल वाहिद, प्रखंड अध्यक्ष अशफाक आलम प्रखंड सचिव प्रिंस कुमार, आदि खिलाड़ी गण उपस्थित थे।
