झामुमो ने झारखंड आंदोलन को किया बेचने का काम-विमला प्रधान
आदिवासी मूल वासियों के बीच खाई पैदा करना चाहते हैं मुख्यमंत्री- सुशील श्रीवास्तव
शहरवासियों का अपमान किया मुख्यमंत्री ने-ओमप्रकाश साहू
सिमडेगा- भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने खतियानी जोहार यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा की मुख्यमंत्री हर मोर्चे पर फेल हैं चाहे प्रतिवर्ष 5 लाख नोकरी देना हो या बेरोजगारी भत्ता या 3 लाख का घर ये सिर्फ ब्यानबीर मुख्यमंत्री हैं।
मुख्यमंत्री के सिमडेगा में खतियानी जोहार यात्रा पर दिए गए बयानों पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
पूर्व मंत्री व एचपीसीएल के स्वतंत्र निदेशक विमला प्रधान ने कहा कि मुख्यमंत्री खतियानी जोहार यात्रा कर रहे हैं जबकि ना तो अभी तक झारखंड में स्थानीय नीति बनी है और ना ही 1932 खतियान लागू हुआ है बेरोजगार नौकरी की आस में बूढ़े हो रहे हैं पर मुख्यमंत्री राज्य की जनता को बेवकूफ बना रहे हैं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कहना है की सिर्फ शिबू सोरेन और झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रयास से झारखंड राज्य अलग हुआ तो मैं बताना चाहती हूं कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने झारखंड आंदोलन को बेचने का कार्य किया है कांग्रेश की नरसिम्हा राव सरकार को बचाने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा ने झारखंड आंदोलन का सौदा किया था,साथ ही मुख्यमंत्री ने शहर में बसने वाले मूल वासियों का अपमान करते हुए कहा की शहर में सब बाहरी लोग दूसरों को जमीन को कब्जा किए हुए हैं और यह गांव में भी कब्जा कर लेंगे यह बयान काफी शर्मनाक है यह झारखंड और सिमडेगा में रहने वाले मूल निवासियों का अपमान है।
सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री के दिए गए भाषणों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा की मुख्यमंत्री ओबीसी को आरक्षण देने की बात कहते हैं पर निकाय चुनाव का जो विज्ञापन निकला था उस में ओबीसी को कोई आरक्षण नहीं था इसी से साबित होती है कि मुख्यमंत्री सिर्फ झूठ की खेती कर रहे हैं, मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को किट देने की बात कही पर सिमडेगा जिला में खिलाड़ियों को कीट मिला ही नहीं। हेमंत सोरेन के कार्यकाल में झारखंड में चारों ओर लूट और भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है हर विभाग में लूट है,3 साल होने पर भी बालू का टेंडर नही कर राज्य के राजस्व को नुकसान पहुंचाया जा रहा है और अवैध तस्करी को बढ़ावा दिया जा रहा है। शहरवासियों के प्रति अनाप-शनाप बयान देकर वर्षों से भाईचारगी से रह रहे आदिवासी मूलवासीयों के बीच खाई पैदा करना चाहते हैं मुख्यमंत्री पर उनकी मंशा कामयाब नहीं होगी।

नगर परिषद उपाध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश साहू ने कहा कि शहर में बसने वाले मूल निवासियों पर अनाप-शनाप बयान देकर मुख्यमंत्री ने उनका अपमान किया है मूलनिवासी 1932 खतियान धारी झारखंडी हैं उन्हें बयान देने से पहले यह सोचना चाहिए, मुख्यमंत्री कहते हैं कि भाजपा बाहरी यों की पार्टी है पर खुद मुख्यमंत्री अपने इर्द-गिर्द बाहरीयों की मंडली बना कर रखा है, सुप्रियो भट्टाचार्य पिंटू प्रेम प्रकाश पंकज मिश्रा अमित अग्रवाल इनमें से कोई ना मूलवासी है ना आदिवासी इसीलिए मुख्यमंत्री को आदिवासी मूलवासी की बात करना शोभा नहीं देती।
