सिमडेगा- भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की बैठक वीरू मंडल ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दुर्ग विजय सिंह देव के निवास पर संपन्न हुआ।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने कहा की पिछले दिनों प्रदेश द्वारा संगठन के अनेक कार्य बताएं गए हैं सभी कार्यकर्ता अपने अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन कर उन सभी कार्यों को पूर्ण करें और संगठन को मजबूत करने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें।
बैठक को संबोधित करते हुए मन की बात के जिला प्रभारी विनय लाल ने कहा की प्रधानमंत्री जी की मन की बात एक अभियान की तरह चल रही है जिससे वह आम मतदाता से सीधे अपने मन की बात करते हैं हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है की बूथ स्तर तक जाकर प्रधानमंत्री जी की मन की बात अपने कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं के साथ सुने एवं लोगों को उनके विचार को बताएं साथ ही केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की उपलब्धियों को बताएं।

जिला प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने कहा की सभी कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करें कि सभी कार्यकर्ता एवं ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं के मोबाइल पर सरल एप डाउनलोड करें साथ ही केंद्र सरकार के 3 साल के विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाएं उसके साथ ही झारखंड सरकार के 3 साल के नाकामी को जनता के बीच रखें क्योंकि आने वाले चुनाव में हम सबको केंद्र में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी है।
कार्यसमिति बैठक को पूर्व विधायक निर्मल बेसरा व विमला प्रधान सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव नगर परिषद उपाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू आदि ने भी संबोधित कर कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने की सलाह दी मौके पर महामंत्री दीपक पुरी तुलसी साहू अनूप प्रसाद संजय ठाकुर भोला साहू श्रद्धानंद बेसरा नवीन सिंह संजय शर्मा मनोज साय रामविलास बड़ाईक दीपनारायण दास उपेंद्र श्रीवास्तव सत्यनारायण प्रसाद अजय सिंह महेश साहू सावित्री देवी फुलसुन्दरी देवी रुणि कुमारी शकुंतला देवी जयंती देवी सहित सभी मंडल के मंडल अध्यक्ष महामंत्री जिला के पदाधिकारी उपस्थित थे
