मुंडा पाढा राजाओं का सामाजिक आगमन और भ्रमण कार्यक्रम के लिए रांची रवाना

कोलेबिरा:-प्रखंड अंतर्गत मुंडा महाराजा मदारामुंडा के सूती का मुंडा पाढा राजाओं एवं सामाजिक आगमन और भ्रमण कार्यक्रम रांची के एतिहासिक स्थालो का एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन कोलेबिरा विधानसभा विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी के सौजन्य से करवाया गया। जिसमें अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों को रांची में आगमन के बाद रांची के धरोहरों का एवं ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा साथ ही मुंडा पाढा राजा उससे संबंधित जानकारी जुटा पाएंगे। कार्यक्रम को लेकर मुंडा पाढा राजाओं में काफी खुशी है और विधायक नमन कोगाड़ी को इस कार्यक्रम के लिए धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 20 सूत्री अध्यक्ष लूथर सुरीन ने लोगों का सहयोग किया और कार्यक्रम का अगवाई किया।

Related posts

Leave a Comment