सिमडेगा:बांसजोर प्रखंड में बांसजोर प्रखंड के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के प्रभारी विपिन पंकज मिंज, प्रखण्ड प्रमुख ठेठईटांगर की अध्यक्षता में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को सफल बनाने हेतू गहन विचार विमर्श किया गया। जिसमें बांसजोर प्रखंड के सभी पंचायतों के सभी बूथ स्तर तक अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के विचार एवं भूतपूर्व कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी के संदेश को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प उपस्थित सभी सभी कांग्रेसी जनों के द्वारा किया गया। इस बैठक में बांसजोर मुखिया लेता रेन लकड़ा , बांसजोर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष बार्थलोमी तिर्की ,मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार साहु,जिला परिषद श्री सामरोम पॉल टोपनो , प्रखंड अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष विजय किंडो , प्रखंड आदिवासी मोर्चा के अध्यक्ष सुजीत barwa, प्रखंड कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अशोक तिर्की, बांसजोर कांग्रेस मीडिया प्रभारी श्री गौरव साहु,अमित बरवा, कद्दू बरवा, सतीश लकड़ा, मही कुजूर,हाबिल टेटे, वगैरह कांग्रेस पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
