पाकरटांड़ के सोगड़ा में कांग्रेस पार्टी की बैठक सह परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन
पाकरटांड़ के सोगड़ा में कांग्रेस पार्टी की बैठक सह परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिला अध्यक्ष डेविड तिर्की की अध्यक्षता में आयोजित बैठक सह परिचर्चा कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव सह खूंटी लोकसभा व सिमडेगा, कोलेबिरा विधानसभा के पूर्व प्रभारी डॉ अजय शाहदेव उपस्थित थे। बैठक में संगठन मजबूती पर चर्चा की गई। मौके पर डॉ अजय शाहदेव ने कहा कि कार्यकर्ता हर पीड़ित लोगों की निरंतर सेवा करें। समाजिक रूप से सुख दु:ख में लगों का हिस्सा बने। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सेवा को प्राथमिकता दें। सेवा को ही अपने जीवन का मूल मंत्र माने। लोगों को बताएं कि कांग्रेस पार्टी समाज हित मे काम करने वाला पार्टी है। उन्होंने कहा कि पार्टी का हर एक कार्यकर्ता कांग्रेस परिवार का सदस्य है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और गिरती अर्थव्यवस्था जैसी अहम मुद्दों को भटकाने के लिए धर्म उन्माद फैलाने का काम कर रही है।

जिसको जनता समझ चुकी है। और आने वाले चुनाव में इसका जवाब देगी। वहीं जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने कहा कि कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने में जुट जाएं। संगठन को मजबूत करने में आप सभी कार्यकर्ताओं का अहम रोल होगा। बैठक में प्रदेश महसचिव सह नगर परिषद अध्यक्ष पुष्पा कुल्लू, बिस सूत्री जिला उपाध्यक्ष मनोज जयसवाल , प्रदेश सचिव सीमा सीता एक्का,पीसीसी डेलिगेट प्रदीप केशरी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष जोनसन मिंज, जिला प्रवक्ता रणधीर रंजन, जिला विधायक प्रतिनिधि संतोष सिंह , दीपक ठाकुर, नगर विधायक प्रतिनिधि तिलका रमण ,युवा जिला अध्यक्ष आकाश सिंह, अजित लकड़ा,नवीन वीरेन तिर्की,मुन्स खेस , एससी जिला अध्यक्ष रघुवीर प्रधान, मण्डल अध्यक्ष प्रवीण खेस, ,विधायक प्रतिनिधि शीतल तिर्की, मनोज प्रसाद, सुरेंदर कुमार,जेफरेंन केरकेट्टा, सिल्वेस्टर बघवार, अनन्त हेरेंज, सचिन हेरेंज, रजत लकड़ा, अगाध तिर्की, बिहारी लाल साहू, मंजू तिर्की, संध्या रानी कुजूर, तरसिल्ला बिलुंग,आरसद खान, विनय लकड़ा,शिशिर कूलू, बिनय लकड़ा, रोहित एक्का, निमरोध एक्का, केश्वर सिंह, प्रादिप सोरेंग, लीला नाग, प्रतिमा सोरेंग, जुली आदि उपस्थित थे।