बूथ जीतो चुनाव जीतो बूथ तक पहुंचे कार्यकर्ता :- सुनीता सिंह केंद्र सरकार के लाभकारी योजनाओं को जन जन तक पहुँचाए कार्यकर्ता :- शैलेंद्र कुमार सिंह

सिमडेगा- सिमडेगा जिला भाजपा द्वारा बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें सभी मंडलों से सभी मंडल अध्यक्ष एवं बूथ सशक्तिकरण अभियान की टोली एवं अल्पकालीन विस्तारक की टोली भाग लिए। मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दक्षिणी छोटानागपुर की प्रभारी सुनीता सिंह ने कहा की कार्यकर्ता कमर कस लें लोकसभा चुनाव की बिगुल बज चुकी है कार्यकर्ता बूथ को मजबूत करें बूथ जीतो चुनाव जीतो का मंत्र दिया भारतीय जनता पार्टी का हमेशा से लक्ष्य रहा है कि अंतिम व्यक्ति तक विकास हो देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में चहुमुखी विकास हो रहा है उसी तरह से राज्य में भी आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में सरकार बनेगी इस महागठबंधन की सरकार को उखाड़ फेंकना है इस राज्य सरकार में लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है राज्य में विधि व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है राज्य की जनता मन बना चुकी है।

कार्यकर्ता ईमानदारी पूर्वक प्रदेश द्वारा दिए गए कार्य को समय सीमा के अंतर्गत पूरा करें।जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के बदौलत ही पूर्ण बहुमत से नरेंद्र मोदी की सरकार केंद्र में बना पाई अब पुनः कार्यकर्ता उस इतिहास को दोहराने को तैयार रहें कार्यकर्ता बूथ तक पहुंच कर बूथ को मजबूत करें।जिला के प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं को बूथ में किस तरह बूथ कमेटी का निर्माण करना है उसे विस्तार पूर्वक बताया एवं कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा जो विकास कार्य चल रहे हैं उसे कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएं

और आमजन को लाभ दिलाने का प्रयास करें।मौके पर राष्ट्रपति जी के अभिभाषण पर परिचर्चा को लेकर बूथ तक कार्यक्रम करने की बात कही गई मौके पर जिला सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव ,जिला महामंत्री दीपक पुरी, नवीन कुमार सिंह , जिला मंत्री तुलसी कुमार साहू ,जिला उपाध्यक्ष मनोज साय ,राकेश रविकांत ,श्रद्धानंद बेसरा, सतीश पांडे ,मुकेश श्रीवास्तव ,पिंकी प्रसाद, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर ,श्री लाल साहू ,चिंतामणि कुमार ,अशोक इंदवार ,सत्यनारायण प्रसाद ,कृष्णकांत सिंह ,सुरजन बड़ाईक ,देवकी नंदन साय,अशोक रजक ,दिनेश प्रसाद ,घनश्याम सिंह मनिंदर बिंझिया सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment