कुल्लुकेरा कदम टोली में चार पंचायत की महिलाओं ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, उमड़ी महिलाओं की भीड़
सिमडेगा
कुल्लुकेरा कदम टोली में जेएसएलपीएस के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में पिथरा, सेवई, कुल्लुकेरा, टैंसेरा पंचायत की काफी संख्या में महिलाएं शामिल हुई थी। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य जोसिमा खाखा उपस्थित थी। उन्होंने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं स्वरोजगार से जुड़ अपना आर्थिक स्थिति मजबूत करें। महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधारने में जेएसएलपीएस महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। संस्था द्वारा महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु के योजनाएं चलाई जा रही है। महिलाएं संगठन से जुड़े और उसका लाभ लें। उन्होंने कहा की विधायक भूषण बड़ा और राज्य सरकार भी महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। महिलाएं जागरूक होकर योजना का लाभ उठाएं। जोसिमा खाखा ने कहा कि महिलाएं संगठित रहेगी तो क्षेत्र में फैल रही बुराइयों को भी मिटाने में आसानी होगी। महिलाओं के खिलाफ होने वाले शोषण और अत्याचार भी रुकेगा। समाज तरक्की के पथ पर अग्रसारित होगा। मौके पर प्रमुख ललिता देवी,मुखिया अनिल उरांव, मुखिया बिनीता कुल्लू, मुखिया हीरामुणि देवी, जेएसएलपीएस के संजीता, डीपीएम बबिता, संजीत कुमार सहित क्लारा खलखो, अनिता देवी, टेरेसा तिर्की, प्रेमी टोप्पो, एरिका देवी, इंदु एक्का, अमृता देवी, नवरिता केरकेट्टा, अंजली किरण किडो, सलोमी टेटे सहित हजारों की संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।
