आंगनबाड़ी सेविकाओं के बीच पठन पाठन सामग्री और पोषाहार का हुआ वितरण

जलडेगा:- प्रखंड सह अंचल कार्यालय में मंगलवार को लीड्स संस्था ने बाल विकास परियोजना की भुंडुपानी, खरवागाढ़ा, बड़कीटांगर, परबा लमडेगा, भितबुना, बनजोगा, बराईबेड़ा, तुरुपडेगा एवं बाड़ीबृंगा आंगनबाड़ी सेविकाओ के बीच 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए पठन-पाठन और पोषाहार का वितरण किया। इस सामग्री के उपलब्ध हो जाने से बच्चों को खेलने के अलावा पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी विजय राजेश बरला, अंचल अधिकारी डॉ खगेन महतो, प्रखंड प्रमुख जुसाफ लुगुन, सीसी बेलमती बोदरा, लेडी सुपरवाइजर रूपाश्री बरहा, पुष्पा देवी, मुखिया बिमला देवी, अनिमा तोपनो, शिशिर डांग, जानकी देवी, बिपिन बडिंग सहित लीड्स संस्था के परियोजना समन्वयक आलोक कुमार, जोसेफ लुगुन, कलिंद्र प्रधान उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment