झारखंड पार्टी सिमडेगा गुटबहार पंचायत समिति का हुआ गठन अभिराम जोजो बने अध्यक्ष

झारखंड पार्टी जाति धर्म और समुदाय  के ऊपर उठकर करती है राजनीति :संदेश एक्का

सिमडेगा/ठेठईटांगर:- प्रखंड के गुटबहार पंचायत में शुक्रवार को झारखंड पार्टी की पंचायत समिति का गठन को लेकर विशेष बैठक का आयोजन हुआ बैठक में मुख्य रूप से युवा जिला अध्यक्ष संदेश एक्का उपस्थित रहे। बैठक में सर्वप्रथम ग्रामीणों के द्वारा उनका स्वागत माला पहनाकर धूमधाम तरीके से किया गया जिसके बाद बैठक प्रारंभ हुई। सभी लोगों को संदेश एक्का ने कहा कि झारखंड पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है। जो जाति धर्म समुदाय से ऊपर उठकर राजनीति करती है और इसका एक मात्र उद्देश्य है सभी समुदाय के लोगों का समुचित विकास। क्षेत्र में अब तक जो विकास कार्य आप लोगों ने देखा है वह मेरे पिता पूर्व मंत्री एनोस एक्का के कार्यकाल में असंभव होने के बावजूद उन्होंने कर दिखाया। कई जगहों पर पुल पुलिया सड़क के अलावा सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं को इस क्षेत्र में लाने का काम किया ।उनके जाने के बाद मानो विकास रुक सी गई है। इसलिए झारखंड पार्टी को मजबूत प्रदान करने के लिए संगठन को आगे विस्तार करते हुए संगठन में नए लोगों को जोड़कर पार्टी को मजबूत किया जा रहा है।

आप सभी झारखंड पार्टी का सहयोग करें पार्टी आपके लिए 24 घंटा सहयोग के लिए तत्पर रहेगी इस चित्र में जो भी समस्याएं हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का कार्य किया जाएगा। वह इस मौके पर पंचायत समिति का गठन किया जिसमें अभिराम जोजो को अध्यक्ष बहाल लुगुन को उपाध्यक्ष, अर्जुन बड़ाईक को सचिव एवं उपसचिव जसुवा जोजो को बनाया गया वहीं महिला अध्यक्ष के रूप में मोयलेंन जोजो एवं उपाध्यक्ष करिश्मा लुगुन उनको बनाया गया। इस मौके पर नवगठित समिति के पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा संगठन को विस्तार करने की बात कही गई एवं आने वाले 2024 की तैयारी में अभी से जुट ने कहा था कि झारखंड पार्टी क्षेत्र में चुनाव जीतकर लोगों का विकास कर सके इस मौके पर  अनिल लकड़ा,बाबूराम लकड़ा,अधीन लुगुन, जोलेन लुगुन,अमृत जोजो,अमन खेस, रसाल खलखो सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए।

Related posts

Leave a Comment