खिलाड़ियों का चयन ट्रायल रविवार को समसेरा खेल मैदान बोलबा में हुआ संपन्न

बोलबा:-हॉकी सिमडेगा के द्वारा मैट्रिक और इंटर परीक्षा के बाद जिला मुख्यालय में जिला स्तरीय सब जूनियर महिला एवं पुरुष हॉकी चैंपियनशिप  आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए हॉकी सिमडेगा के पदाधिकारी विभिन्न प्रखंडों के स्थानीय लोगों के सहयोग से प्रत्येक प्रखंडों में खुली चयन  ट्रायल कराकर टीम का गठन कर रहे हैं जिस प्रखंडों में पंचायतों की संख्या अधिक है उस  प्रखंडों को दो-तीन प्रभागो में बांटा गया है जिसके तहत रविवार को बोलबा प्रखंड के लिए खिलाड़ियों का खुली चयन ट्रायल प्रतियोगिता समसेरा  खेल मैदान में आयोजित किया गया। इस ट्रायल  में बोलबा प्रखंड के विभिन्न  पंचायत के खिलाड़ी भाग लिए।इस चयन ट्रायल से 25-25 सदस्य वाली महिला और पुरुष एक एक टीम चयनित किए गए । यही चयनित खिलाड़ी हॉकी सिमडेगा द्वारा आयोजित जिला स्तरीय सब जूनियर महिला और पुरुष हॉकी चैपमियनशिप में बोल्बा प्रखंड भाग लेंगे।यह चयन ट्रायल  में हॉकी सिमडेगा के  बिनोद कुल्लू , पैंक्रासियुस टोप्पो  की देखरेख में  स्थानीय लोगों के सहयोग से संपन्न हुआ।अभी तक कुरडेग प्रखंड पूर्वी ,कुरडेग प्रखंड द्वितीय,ठेठईटांगर प्रखंड दक्षिणी और बोलबा प्रखंड टीम का ट्रायल हो चुका है।

Related posts

Leave a Comment