भाजपा महिला प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में कार्यक्रम में हुए शामिल

सिमडेगा:भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की 36 सदस्यीय महिला प्रतिनिधि मंडल दिल्ली में  जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित नेशनल शेड्यूल्ड ट्राइब्स फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कारपोरेशन के तत्वावधान में आदिवासी महिला स्वयं सहायता समूह के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम में शामिल हुए और कार्यक्रम का लाभ उठाया,मौके पर का केंद्र सरकार द्वारा संचालित होने वाली सभी योजनाओं के विभाग वार विभाग के हेड कार्यक्रम में मौजूद थे उन्होंने विस्तार पूर्वक महिलाओं को केंद्र सरकार द्वारा संचालित होने वाली योजनाओं की जानकारी दी और किस तरह से उसका लाभ उठाया जा सकता है इस पर भी विस्तार पूर्वक बताया।

इसके अलावा महिला मोर्चा की सभी सदस्यों को राष्ट्रपति भवन में  घूमने का मौका मिला एवं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मिल कर अपने बिचारो को साझा किया।मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरनाथ बामलिया, संतोष देवी, कमला कुमारी ,राजमणी प्रधान ,नंदिनी दास, रुकमणी देवी, हंसा देवी ,कंचन निशा ,रेणु पूरी, शकुंतला देवी, रागिनी राज, सीखा अग्रवाल ,जयंती देवी, पुष्पा देवी सानिया देवी ,कविता देवी ,सुमन देवी सत्या देवी ,सहित 36 महिला सदस्य मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment