30 दिव्यांगों के बीच कृत्रिम किट का किया गया वितरण

कोलेबिरा:- प्रखंड अंतर्गत प्रखंड सह अंचल कार्यालय में 6 मार्च को भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम का कैंप लगाया गया था। जिसमें प्रखंड अंतर्गत वैसे दिव्यांग जिनको कृत्रिम अंग की आवश्यकता थी वैसे दिव्यांगों का अंग का माप लिया गया था और उन्हें शनिवार को भारत सरकार की ओर से कृत्रिम अंग प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम मे प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के साथ जिला परिषद अध्यक्षा रोज प्रतिमा सोरेंग, प्रमुख दुतमी हेमरोम,उप प्रमुख सुनीता देवी,कोलेबिरा मुखिया अंजना लकड़ा, विधायक प्रतिनिधी श्यामलाल प्रसाद,नेलसन सुलभ मौजूद थे। सरकार के द्वारा चलाए जा रहें इस अयोजन को लोगों ने सराहा और दिव्यांगों के द्वारा खुशी जाहिर की गई।  आयोजन पर एलिम्को द्वारा प्रतिनियुक्त टीम के सदस्य भी अपना सहयोग प्रदान किए।

Related posts

Leave a Comment