ठेठईटांगर:- प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव मंदिर में 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन रविवार को संपन्न हो गया, पुरोहित की भूमिका सूर्यकांत झा और यजमान की भूमिका परमानंद दास ने निभाई। अखंड हरी कीर्तन में बसार टोली, जोराम ,बर टोली, अलसंगा, पंडरीपानी, केरिया ,कसबहार, एवं महिला कीर्तन मंडली शामिल हुए एवं हरे राम हरे कृष्ण ध्वनि से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। अखंड हरिकीर्तन समापन के बाद हवन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रविंद्र साव, मिथिलेश कुमार, मनोज कुमार सिंह, अनिल कुमार ,अमन कुमार, पप्पू कुमार, विजय ठाकुर ,संजय प्रसाद, आदित्य प्रसाद, शैलेश कुमार, मुकेश केसरी, प्रिंस कुमार एवं रामनवमी समिति के सदस्य ने मुख्य भूमिका निभाई।
