बांसजोर :प्रखण्ड के सिहरजोर में राहुल गांधी की संसद सदस्यता जाने पर कांग्रेस पार्टी की ओर से जय भारत सत्याग्रह आंदोलन चलाया।।मौके पर प्रखण्ड अध्यक्ष बर्थलोमी तिर्की के अध्यक्षता मे कार्यक्रम हुई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद समी आलम,रावेल लकड़ा उपस्थित थे।सभा को सम्बोधित करते हुए श्री आलम ने कहा कि आज भारत देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।अब डर है कि चोर को भी चोर नहीं कह सकते हैं। क्यों कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश का पैसा लेकर चले जाने वाले पर जब आवाज बुलंद किया तो भारतीय जनता पार्टी के नेता द्वारा गुजरात में केस दर्ज करा दिया जाता है।भाषण हुआ कर्नाटक में , जिसके ऊपर बात आई वो केस नहीं करता है, परन्तु दुसरे राज्य गुजरात में दुसरे व्यक्ति के द्वारा मानहानि केस किया गया।वही व्यक्ति केस पर रोक लगवा देता है।राहुल गांधी जी संसद में सरकार से सवाल उठाते हैं कि बताया जाए कि बीस हजार करोड़ रुपए जो अडानी के सेल कम्पनी में लगाया गया है तो जवाब तो नहीं मिलता है।साथ ही साथ संसदीय कार्य से उक्त वक्तव्य को हटा दिया जाता है। फिर जो केस पर दुर्गेश मोदी रोक लगवा दिए थे उसे पुनः चालू करवा दिया जाता है।आनन फानन में सीजीएम कोर्ट में मानहानि पर दो साल का सजा सुनाई जाती है। ठीक अगले दिन आदरणीय राहुल गांधी का सांसदी को समाप्त कर दिया जाता है, इतना ही नहीं आनन फानन में उनके आवास को भी खाली करने का पत्र थमा दिया गया। सिर्फ एक बात पर कि अडानी के सेल कम्पनी में बीस हजार करोड़ रुपए किसका है। इससे साफ जाहिर होता है कि भारत में लोकतंत्र को समाप्त कर तानाशाही तंत्र चलाने की प्रक्रिया हो रही है। हमें आपको सजग रहने की आवश्यकता है।कार्यक्रम में जिला महासचिव हीरालाल एक्का, प्रदेश अल्पसंख्यक सचिव जमीर अहमद उर्फ प्रिंस, जमीर हसन, तुलसी नाग,ओलीभर बागे,कलीन साहू,नमजन बागे,रसियन खेस सभी पंचायत कांग्रेस अध्यक्ष गण उपस्थित थे।
