सचिवालय घेराव कार्यक्रम के लिए भाजपा के हज़ारों कार्यकर्ता रांची रवाना

सिमडेगा:- झारखंड सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की ओर से राजधानी रांची में आयोजित सचिवालय घेराव कार्यक्रम के लिए भाजपा सिमडेगा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक के नेतृत्व में दो दर्जन बसों में सवार होजर हज़ारों की संख्या में सिमडेगा से भाजपा कार्यकर्ता राजधानी रांची के लिए बस के माध्यम से रवाना हुए, रांची रवाना होने से पहले भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने कहा की वर्तमान की भ्रष्टाचारी सरकार से झारखंड की जनता तंग आ चुकी है अब समय दूर नहीं जनता ने मन बना लिया है कि इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकेगी।पूर्व मंत्री   विमला प्रधान ने कहा कि पूरे झारखंड से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ सचिवालय घेराव रैली में भाग ले रहे यह ऐतिहासिक रैली होगी और सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है, केंद्रीय मंत्री के सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव ने कहा की वर्तमान कि ठगबंधन सरकार से झारखंड के युवा बेरोजगार महिला व्यवसायी एवं ठेकेदार सभी त्रस्त हैं

भारतीय जनता पार्टी ने रैली के माध्यम से सरकार के खिलाफ अपना बिगुल फूंक दिया है और सरकार के खात्मे के साथी  ही यह आंदोलन खत्म होगा भाजपा सो मीडिया प्रभारी रवि गुप्ता ने कहा कि हेमंत सरकार की उल्टी गिनती सुरु हो चुकी है, झारखण्ड की जनता मन बना चुकी है इस बार झारखण्ड में पुनः भाजपा की सरकार बनेगी।इसके अलावा कुरडेग, पाकरटांड़ सेवई केरसई,नगर बीरू जलडेगा बांसजोर ठेठईटांगर बानो हरदा कोलेबिरा बोलबा कोनपाला पालकोट सहित विभिन्न प्रखंडों से भी बस के माध्यम से राजधानी रांची के लिए हज़ारों की संख्या में कार्यकर्ता रांची के लिए रवाना हुए।कार्यक्रम के संयोजक सतीश पांडेय सह संयोजक नवीन सिंह दुर्गविजय सिंहदेव दिपक पूरी श्रद्धानन्द बेसरा सुजान मुंडा सत्यनारायण प्रसाद अनूप प्रसाद तुलसी साहू श्रीलाल साहू कृष्णा ठाकुर सहित सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष सभी मोर्चा अध्यक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

Related posts

Leave a Comment