संवैधानिक संस्थाओं के साथ ही केंद्र में बैठी मोदी सरकार कर रही है खिलवाड़ :अविनाश पांडे
सिमडेगा:- सिमडेगा कांग्रेस द्वारा भीमराव अंबेडकर जयंती के मौके पर नगर भवन सिमडेगा में जिला स्तरीय जय भारत सत्याग्रह आंदोलन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में झारखंड कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे, झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ,झारखंड सरकार के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ,कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ,पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय,डॉ अजय नाथ शहदेव उपस्थित रहे इसके अलावा सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कौनगाड़ी, जिला अध्यक्ष डेविड तिर्की सहित हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत जैसे ही प्रदेश प्रभारी का सिमडेगा आगमन हुआ पारंपरिक वेशभूषा में स्थानीय कलाकारों के द्वारा भव्य तरीके से उनका ढोल नगाड़े के साथ स्वागत करते हुए पारंपरिक रूप से उन्हें कार्यक्रम स्थल तक ले जाया गया। कार्यक्रम स्थल में सर्वप्रथम भीमराव अंबेडकर एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित की गई जिसके बाद दीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत किया गया जहां पर उर्सुलाईन कॉन्वेंट होस्टल की छोटी बच्चियों के द्वारा स्वागत किया गया। आए हुए अतिथियों को पारंपरिक वस्त्र देकर सिमडेगा एवं कोलेबिरा विधायक के द्वारा स्वागत किया गया इधर लोगों को संबोधित करते हुए सर्वप्रथम कोलेबिरा विधायक ने कहा कि आज केंद्र में बैठी मोदी सरकार लगातार संविधानिक संस्थाओं के साथ खिलवाड़ करते हुए लोगों को परेशान कर रही है।

भाजपा सरकार ने इस क्षेत्र के उपायों की प्रतीक चिन्ह उसको भी समाप्त करने का प्रयास किया था लेकिन हमने डटकर विरोध किया और उसे वापस बरकरार रखा इसके अलावा अल्पसंख्यक विद्यालयों में भी ऐसे षड्यंत्र करते हुए उन्हें बंद करने के प्रयास किए गए लेकिन वर्तमान सरकार ने उन सभी चीजों को वापस किया है कई ऐसी चीजें हैं जिसे केंद्र सरकार लगातार लोगों को छूट की राजनीति परोस रही है। सिमडेगा विधायक भूषण बढ़ा ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान परिस्थिति किसी से छुपा हुआ नहीं है जो कि केंद्र सरकार कांग्रेस के प्रिय नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता षड्यंत्र करार रद्द करवाएं 2019 में हुए मामले का सहारा बनाते हुए महज 2 दिनों के अंदर सूरत कोर्ट से उनकी सदस्यता रद्द करते हुए उन्हें मकान खाली करने का आदेश दे दिया गया। जबकि देश में कई ऐसे पूर्व सांसद है जो कि सरकारी आवास में रह रहे है। राहुल गांधी ने सदन में अदानी की सेल कंपनियों में 20000 करोड़ रुपए के बारे में सवाल किया तब उनकी प्रो सेटिंग ही डिलीट कर दी गई इसके अलावा उनकी माइक को बंद कर दिया गया इतना ही नहीं राहुल गांधी ने बेरोजगार गरीबी महंगाई महिलाओं के अधिकार सहित कई चीजों को लेकर आवाज उठाई लेकिन उनकी सदस्यता रद्द करते हुए उनकी आवाज को दबाने का काम किया लेकिन उनकी आवाज कभी दबेगी नहीं और 2024 में राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि आज देश जिस स्थिति से गुजर रहा है वह किसी से छुपा हुआ नहीं वर्तमान समय में केंद्र सरकार संस्थाओं का प्रयोग करते हुए पूरे देश को खोजने पर लाने का काम किया आज हर तरफ धर्म के नाम पर जाति के नाम पर लड़ाई छिड़ी हुई है और देश में नफरत बाटने का काम किया जा रहा है लेकिन कांग्रेस उसी नफरत को प्यार में बदलने के लिए भारत जोड़ो यात्रा शुरू किया और उससे लोगों का सहयोग मिला। कांग्रेस ने इस देश को आजादी के बाद से सिर्फ तक पहुंचाया लेकिन 2014 के बाद केंद्र में बैठी मोदी सरकार सिर्फ चंद पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए यहां के संसाधनों को लूटते हुए यहां के सरकारी चीजों को अदानी और अंबानी जैसे बड़े पूंजीपतियों को लूटने का काम किया है आज देश हर तरफ अंदरूनी लड़ाई से जूझ रहा है लेकिन भारतीय जनता पार्टी सिर्फ और सिर्फ स्वार्थ की राजनीति करते हुए देश में नफरत फैला रही है आज कांग्रेस के नेता राहुल गांधी देश को एक सूत्र में बांधकर देश की करोड़ों की जनसंख्या को लोगों के दुख को दूर करने के लिए प्रयास कर रहे हैं लेकिन उनकी आवाज को दबाया गया है

लेकिन उनकी आवाज नहीं और जय भारत सत्याग्रह आंदोलन के माध्यम से पूरे देश भर में राहुल गांधी की आवाज को एक कार्यकर्ता पहुंचाने का काम कर रही है ताकि आने वाले दिनों में केंद्र की सरकार को आने वाले दिनों में जनता बाहर करेगी इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख वित्तमंत्री डॉ रामेश्वर उरांव सहित कई लोगों ने संबोधित किया। इधर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सिमडेगा जिला कांग्रेस कमेटी के सभी प्रखंड अध्यक्ष जिला कमेटी एवं सभी डेलीगेट के अलावा हजारों की संख्या में आए हुए कार्यकर्ताओं की भूमिका रही।