हॉकी सिमडेगा द्वारा जोरोंबाड़ी स्कूल में बच्चों के बीच कराया विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

सिमडेगा:हॉकी की नर्सरी सिमडेगा के जिन इलाकों में हॉकी या खेल के प्रति रुझान कम है, सामाजिक कुरीतियों और रोजगार के लिए पलायन को महत्व देते है ,उन इलाकों में स्कूली बच्चों के बीच खेल और शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने के लिए स्थानीय प्रबंधन के साथ मिलकर हॉकी सिमडेगा द्वारा  भाषण,क्विज और निबंध  प्रतियोगिता किया जा रहा है।जिला मुख्यालय से कोसो दूर घनघोर जंगलों और पहाड़ों के बीच बसे जोरोबाड़ी स्कूल में खेल और शिक्षा के महत्त्व पर भाषण, क्विज,चित्रांकन और निबंध प्रतियोगिता कराकर विद्यार्थियों और अभिवावको को किया गया जागरूक,प्रथम तीन स्थान लाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार स्वरूप इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स की किताबे देकर समानित किया गया।

हॉकी सिमडेगा ने ग्रामीण महिलाओं से अपील किया,अपने बच्चो को शिक्षा और खेल से जोड़े,प्रशासन के जानकारी के बैगर अपने नाबालिक बच्चो को बाहर कार्य करने ना भेजे,अपने गांव में ही स्वरोजगार अपनाए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी,कमलेश मांझी, जोरोबाड़ी  विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर बागे,विद्यालय संचालन  समिति के अध्यक्ष सेबेस्टियन जोजो,अनूप जोजो,जोसेफ जोजो,मुक्ति सुरीन ,जसिंता जोजो सहित विद्यालय संचालन समिति के सदस्य एवम काफी संख्या में अभिभावक और ग्रामीण उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment