मन की बात दे रहा है देश को नई दिशा- सुशील श्रीवास्तव

सिमडेगा:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का 100 वां संस्करण भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना सिमडेगा जिले में लगभग 200 बूथों पर 15000 कार्यकर्ता आज मन की बात सुने मन की बात में प्रधानमंत्री ने जनभागीदारी के माध्यम से स्वास्थ्य शिक्षा लोकल फॉर वोकल संस्था एवं पर्यावरण के क्षेत्र में हो रहे कार्यों की चर्चा की मन की बात सुनने के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने कहा की आज ऐतिहासिक दिन है प्रधानमंत्री जी के मन की बात का आज 100 वा एपिसोड है,आज मन की बात सिर्फ भाजपा कार्यकर्ता ही नही बल्कि सभी लोग सुन कर प्रेरणा लेते हैं।मन की बात सुनते हो पूर्व मंत्री विमला प्रधान ने कहा की मन की बात के द्वारा ही प्रधानमंत्री के आवाहन से देश में शिक्षा स्वास्थ्य एवं अन्य क्षेत्रों में जनभागीदारी बढ़ी है।कुरडेग प्रखंड के कुटुमाकछार में मन की बात सुनते हुए केंद्रीय मंत्री के सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव ने कहा कि आज प्रधानमंत्री जी की मन की बात देश को एक नई दिशा दे रहा है प्रधानमंत्री जी के आवाहन पर लोकल फ़ॉर भोकल स्टार्टप इंडिया जैसे प्रयासों को गति मिली आज पूरे देश को ही इंतजार रहता है कि प्रधानमंत्री की मन की बात को सुने एवं उससे प्रेरणा लें।