पाकरटांड़ के सोगड़ा चर्च परिसर में येसु समाज के फादरों का आवास का उदघाटन किया गया। उदघाटन के मौके पर विशेष मिस्सा पूजा का आयोजन हुआ। मिस्सा पूजा येसु समाज के प्रोवेनशियल फा अजित कुमार खेस की अगुवाई में सम्पन्न हुआ। इसके बाद फा अजित और विधायक भूषण बाड़ा ने विधिवत शिलापट्ट का अनावरण कर उदघाटन किया। मौके पर फा अजित ने कहा कि हमे शिक्षा में जोर देना है। जब तक हम शिक्षित नहीं होंगे, तो बेहतर समाज की कल्पना नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज भी बहुत लोग हैं जो सिर्फ किसी पर्व त्योहार के दिन अथवा मुसीबत के समय ही प्रभु को याद करते हैं। हम रोजाना प्रभु की आराधना करें। प्रभु येसु में विस्वास करें। उनके वचनों को सुने और अपने जीवन मे आत्मसात करें। कार्यक्रम में रेक्टर फा पीयूष खलखो, फा अशोक सांडिल, पल्ली पुरोहित फा जेवियर केरकेट्टा, फा रॉबर्ट प्रदीप कुजूर, फा रोशन बा, फा ब्रूनो टोप्पो, फा फेडरिक कुजूर, फा अब्राहम मिंज, फा गाब्रिएल, फा इलियास कुल्लू, फा एमानुएल बरला, फा निकोलस टेटे, फा आइजक खलखो, फा राजेश सांडिल, फा अंटोनी एक्का, फा मुकुल, फा इग्नासीयूस मिंज, फा इग्नासीयूस जोनशन तिर्की, जिप सदस्य जोसिमा खाखा,मनजीत सिंह, महावीर, विधायक प्रतिनिधि लुसियन मिंज, समीर किंडो सहित काफी संख्या में पुरोहित और मसीही धर्मावलम्बी उपस्थित थे।मौके पर विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि प्रभु येशु के प्रेम, क्षमा और सेवा की सीख हमे उत्तम परिवार और समाज बनाने में सहयोग करता है। जहां धार्मिक स्थल होते हैं, वहां के लोगों को भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है। यही कारण है कि लोग गिरजाघर, मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा बनाने का काम करते हैं। यहां लोग आते हैं। धर्म का पाठ करते हैं। उपदेश सुनते हैं। उस पर मनन करते हैं। शांति का अनुभव करते हैं। उन्होंने कहा कि परमेश्वर के इस घर में अध्यात्मिक ज्ञान हासिल करें
