झारखंड में लगातार हो रही हत्या और गिरती कानून व्यवस्था को लेकर बुधवार को कुरडेग बस स्टैंड में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। भाजपा कार्यकर्ता राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। भाजपा के मंडल अध्यक्ष कृष्ण कांत सिंह ने कहा कि जब से राज्य में गठबंधन की सरकार बनी है, तब से कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। दिन प्रतिदिन लगातार खुलेआम हत्या एवं नक्सली घटनाएं हो रही हैं। राज्य की सरकार और पुलिस प्रशासन खामोश है। कल पड़ोसी प्रखंड थेथइटांगर में दिन दहाड़े खुलेआम भीड़ द्वारा मोब लिंचिंग की घटना को अंजाम दिया गया साथ ही मनोहरपुर के पूर्व भाजपा विधायक पर हमला करते हुए उनके दो अंगरक्षकों की निर्मम हत्या कर दी गई जो बेहद दुःखद और शर्मनाक है उन्होंने कहा कि इस सरकार में अपराधी बेलगाम हैं। राज्य के हर जिला में आए दिन लगातार हत्या हो रही है। भाजपा इसका प्रतिकार करते हुए राज्य सरकार से सभी हत्याओं की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों को अविलंब कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग करता है।
मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मनोज साय,प्रखंड सांसद प्रतिनिधि उमेश जयसवाल, महामंत्री रविंद्र शर्मा के साथ दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.
