बानो प्रखंड में टीकाकरण महा अभियान चलाते हुए 3140 लोगों को दी गई वैक्सीन


उप विकास आयुक्त शअरुण वाल्टर संगा के नेतृत्व में प्री प्लानिंग के तहत आज 5 जनवरी को बानो प्रखंड में महा अभियान चलाते हुए 3140 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। प्रखंड अंतर्गत चिन्हित स्थलों में कैंप आयोजित की गई,गांव टोला तक डोर डोर जाकर टीका का लाभ दिया गया। उप विकास आयुक्त के द्वारा जिले के प्रखंडों को एक-एक कर चुन-चुन कर प्रखंड को टीका युक्त बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसके पूर्व पाकरटाँड़ प्रखंड में महा अभियान चलाते हुए छुटे हुए जन-जन को टीका का लाभ दिया गया। आज बानो प्रखंड में महा अभियान चलाते हुए प्रखंड के लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु टीका का लाभ दिया गया। कुछ लोग छूट गए जो नहीं मिल पाए और गर्भवती महिला, धात्री महिला जैसे लोग बाकी है। प्रखंड प्रशासन की टीम व जिला से आए पदाधिकारी, कर्मियों ने मिलकर महा अभियान को सफल बनाया। प्रखंड विकास पदाधिकारी बानो यादव बैठा सहित प्रखण्ड व अंचल के पदाधिकारी, कर्मी, सेविका, सहायिका, सहिया, एनएम व अन्य टीम में शामिल थें।

Related posts

Leave a Comment