सुख दुख में एक दूसरे का साथी बनें: विधायक भूषण बाड़ा

सिमडेगा:कुरडेग प्रखंड के कसडेगा मण्डली में नॉर्थ वेस्ट्न जीईएल चर्च करमडीह पेरिस संघ का 41वा वार्षिक बाइबल क्लास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ही अपनी धर्मपत्नी सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा के साथ शामिल हुए। मौके पर बिशप निस्तार कुजूर की अगुवाई में मिस्सा बलिदान चढ़ाया गया। उन्होंने पवित्र धार्मिक ग्रंथ बाइबल के बारे जानकारी दी। विधायक ने अपने संदेश में कहा कि आज हम धार्मिक ग्रन्थ बाइबल में दिए गए उपदेशों को पालन करने की जरूरत है। बाइबल हमे अच्छा जीवन जीने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि बुराइयों को समाज मे पनपने न दें। समाज को सही दिशा में ले जाने के लिए एकजुट रहें। बच्चों को अच्छी शिक्षा दें। एक दूसरे के सुख दुख का साथी बने। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही है। लेकिन जागरूकता के अभाव में योजना का बहुत से लोग लाभ नही उठा पाते हैं। आप सभी जागरूक रहें और योजना का लाभ लें।
वहीं जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने समाज के लोगों को सरकारी की योजना का लाभ लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा है कि विधायक भूषण बाड़ा जनता की सेवा के लिए सदैव ततपर हैं। आपकी समस्या का समाधान करने के लिए विधायक क्षेत्र भ्रमण कर रहे हैं। आप सभी अपनी समस्या बताने में संकोच न करें। मौके पर पेरिस चेयरमेन रेब्ह सदानंद कुजूर,रेब्ह आनद कुजूर, कांडीदात बिपिन तिर्की,जिला अध्यक्ष डेविड तिर्की,20 सूत्री उपाध्यक्ष मनोज जयसवाल, प्रखंड अध्यक्ष तुलसी खलखो,वरीय जिला उपाध्यक्ष जॉन्शन मिंज, जिला उपाध्यक्ष शिशिर मिंज,विधायक प्रतिनिधि शीतल एक्का,विधायक प्रतिनिधि निरोज बड़ा, विधायक प्रतिनिधि गुड्डू खान, देवनीस खलखो,तैराश एक्का,गुलशन एक्का,संदीप नायक,सीमा सीता एक्का,प्रमिला कुजूर, अगाथा तिर्की,ज्योति खाखा, अध्यक्ष मनोज आदि भारी संख्या में युवा संघ और मसीही विश्वासी शामिल थे ।