नेहरू युवा केंद्र द्वारा एक दिवसीय मिलेट्स फुड मेला का आयोजन

सिमडेगा:नेहरू युवा केंद्र सिमडेगा, युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मिशन लाइफ, पर्यावरण के लिए जीवन शैली कार्यक्रम पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए मिशन लाइफ के प्रचार-प्रसार हेतु जिले भर में विभिन्न तरह के गतिविधियों का आयोजन कर लोगों को पर्यावरण सुरक्षा हेतु जागरूक किया जा रहा है इसी के तहत अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष को ध्यान में रखते हुए सोमवार को बाजारटांड़ सिमडेगा में  एक दिवसीय मिलेट्स फुड मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  मुनेंद्र दास जिला कृषि पदाधिकारी सिमडेगा द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर एवं फुड मेला के स्टाॅल पर फीता काटकर उद्घाटन किया गया। अपना उद्गार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा  कि हमें इस क्षेत्र में मड़ुवा,गुंदली,ज्वार बाजरा की खेती कर उसे अपने आहार में नियमित रूप से प्रयोग में लाने की आवश्यकता है ।यह मोटा अनाज विलुप्त होते जा रहा है क्योंकि इन आवाजों के सेवन करने से हमारे शरीर को  पोषक तत्व मिलेंगे और हम बहुत तरह की बीमारियों से बच पाएंगे। यह कार्यक्रम विद्यासागर व रेशमा कुमारी के नेतृत्व में किया गया। मौके पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सौरभ बड़ाईक, संजय पान, नितेश साईं, सरिता लुगुन, मैक्सीमाला, व पौलूस सुरीन उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment