कुरडेग के गड़ीयारजोर में धर्मबहनों के आवास सेक्रेट हार्ट कॉन्वेंट का उदघाटन

सिमडेगा:कुरडेग प्रखंड के गड़ियाजोर में सिस्टरों के आवास सेक्रेट हार्ट कॉन्वेंट का उद्घाटन किया गया। आवास का उद्घाटन मुख्य रूप से उपस्थित विधायक भूषण बाड़ा सहित कई पुरोहितों ने फीता काटकर किया। उद्घाटन से पूर्व मिस्सा पूजा फादर डीन सुनील तिर्की की अगुआई में सम्पन्न हुआ। जहां उनका सहयोग फादर बिपिन सोरेंग,फादर किशोर बखला,फादर चोनाश तिग्गा ने किया। विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि कई वर्षों से मनुष्य पृथ्वी पर रह रहा है। लेकिन कुछ ही लोग ऐसे होते हैं जो अपना पूरा जीवन दूसरों के लिए जीते हैं। वे दूसरों के कष्टों को कम करने के लिए जीते हैं। उनके जीवन का उद्देश्य दुसरे के दर्द और दुखों को कम करना और खुशी फैलाना है। हमारे समाज की धर्मबहने भी उनमें से एक हैं। आप धर्म बहनों ने अपना पूरा जीवन दूसरों के कल्याण के लिए बिता रही हैं। गरीब, बीमार और बेसहारा लोगों का सहारा बने हुए हैं। मौके पर विधायक ने कहा कि किसी महान व्यक्ति ने कहा है कि दुनिया में अपने लिए तो सब जीते हैं। लेकिन जो अपने स्वार्थ को छोड़कर दूसरों के लिए काम करता है, वही महान कहलाता है। ऐसे इंसान का पूरा जीवन प्रेरणादायक होता है। जिन्हें मरने के बाद भी लोग दिल से याद करते हैं। ऐसी ही महान हस्ती हमारी हजारों-लाखों धर्मबहने हैं। जो दया, निस्वार्थ भाव और प्रेम की मूर्ति का प्रतीक है। आप सभी ने अपना पूरा जीवन दूसरों की सेवा में उन्हें न्योछावर कर दिया है। आपके अंदर ईश्वर का दिया हुआ प्रेम है। जो किसी इंसान विशेष के लिए नहीं, बल्कि हर उस इंसान के लिए है जो गरीब, लाचार, बीमार जीवन में अकेले रहते हैं। अतः आप सभी महान हैं। मौके पर जिप सदस्य जोसिमा खाखा, गुलशन एक्का, शमीम अंसारी, अगाथा तिर्की सहित काफी संख्या धर्मबहने, एवं ईसाई विश्वासी उपस्थित थे।