सिमडेगा:जीईएल चर्च खुटीटोली में गुरुवार को खड़िया वयस्क बपतिस्मा स्मरण दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एनोस एक्का शामिल हुए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मतीयस बागे, युवा जिला अध्यक्ष संदेश एक्का मुख्य रूप से उपस्थित रहे लोगों को संबोधित करते हुए एनोस एक्का ने -वयस्क बपतिस्मा दिवस को मसीही विश्वासियों के लिए महत्वपूर्ण घटना बताया कहा कि हर वर्ष हर नई पीढ़ी को इसका स्मरण कर यह मानना चाहिए कि आज वे जो भी हैं, पूर्वजों के उसी बपतिस्मा संस्कार के कारण हैं, जिसमें उन्होंने मसीह को ग्रहण किया था। उन्होंने कहा कि धर्मशास्त्र बाइबल के दृष्टिकोण से इस दिवस को पर्व कहें तो इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी सभी लोगों को परम पिता परमेश्वर के बताए मार्ग पर चलने की बात कही। कार्यक्रम में अन्य अतिथियों के द्वारा भी लोगों को संबोधित किया गया मौके पर मुख्य रूप से जोसेफ़ डुंगडुंग, अमन खेस,रसाल ख़लखो,चिराग बड़ा,आंकित सुरीन सहित सैकड़ों की संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।
