सिमडेगा:झारखंड संविधान जगार जतरा शुक्रवार को सिमडेगा पहुंची। जहां परिसदन में उन्होंने प्रेस वार्ता का आयोजन किया इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व टीएससी मेंबर रतन तिर्की, प्रभाकर तिर्की बलराम महतो, एवं अन्य उपस्थित रहे जहां पर जानकारी देते हुए बलराम महतो ने कहा कि देश आजाद हुए 75 साल पूरे हुए जहां पर हमने आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में सभी लोगों ने इसका उत्सव मनाया ।उसी प्रकार देश का संविधान अब 75 साल पूरे होने वाले हैं जिसे पूरे देश में उत्सव के रूप में मनाया जाएगा लोगों के बीच संविधान की जानकारी देने के उद्देश्य से संविधान जगार जतरा का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा नई पीढ़ी के लिए सविधान की जानकारी नहीं होना बहुत ही दुखद है इसलिए हमें उनके अधिकार दायित्व को बताने की आवश्यकता है। हम संविधान के बारे में लोगों को अधिक से अधिक जानकारी देंगे ताकि आने वाले दिनों में संविधान की सभी लोगों को जानकारी होगी उन्होंने बताया कि झारखंड से यह जतरा का शुरूआत 9 जून को किया गया है जो कि खरसावां ,पश्चिमी सिंहभूम होते हुए सिमडेगा जिला पहुंची और इसके बाद आगे बढ़ेगी। हमारा उद्देश्य है कि लोगों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें एक नागरिक के कर्तव्यों की भी जानकारी देनी संविधान निर्माण के समय सभी का सहयोग था ।उसी प्रकार वर्तमान समय में सविधान की जानकारी के लिए गांव के लोगों को जोड़ना छात्रों को जोड़ना इसके अलावा पंचायत के जनप्रतिनिधियों को इस पर जोड़ना महत्वपूर्ण कार्य किया जाएगा ।वर्तमान समय में गीता कुरान बाइबल पर सभी लोग ज्ञान दे रहे हैं परंतु जिससे देश चल रहा है उस सविधान के बारे कोई भी नहीं कह रहा है यह दुखद है। इसीलिए हम अधिक से अधिक लोगों को संविधान के बारे में जानकारी देंगे ।उन्होंने कहा यह कार्यक्रम एक झंडा तिरंगा एक किताब संविधान के रूप में सभी पार्टी सभी धर्म सभी समाज के लोगों को एक बैनर के तले जोड़ने का काम करेगी ।उन्होंने कहा चार जिला 20 प्रखंड के अंतर्गत 100 गांव को जोड़ने का काम किया जा रहा है जोकि मील का पत्थर साबित होगा। मौके पर सिमडेगा जिला परिषद सदस्य शांति बाला केरकेट्टा, लुइस कुजूर सहित अन्य उपस्थित रहे।
