वन अधिकार कानून के तहत गरजा खपराटोली में हुई वनपाल समिति की बैठक

सिमडेगा-सदर प्रखंड के गरजा खपरा टोली में  रविवार को वनाधिकार कानून 2006 के तहत वनपालन समिति एवं महिला समिति की संयुक्त बैठक हुई। मौके पर झारखंड जंगल बचाओ आंदोलन जनसंगठन एवं ग्राम सभा मंच के जिला मीडिया प्रभारी खुशीराम कुमार ने कहा कि वनाधिकार कानून 2006 एक केंद्रीय कानून है जो जम्मू और कश्मीर को छोड़कर सम्पूर्ण भारत देश में लागू है। जिसे हमें हर हाल में पालन करना होगा।ये कानून हमारे लिए रक्षा कवच के रुप में है और हमें हमारे पूर्वजों ने जल जंगल जमीन को बचाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ते हुए हमारे लिये विरासत के रूप में छोड़ गए हैं,इसलिए हमें अपने जंगलों की जैव विविधता की रक्षा करने के साथ साथ सरंक्षण,संवर्धन और प्रबंधन करते हुए रक्षा करना होगा जिससे कि पृथ्वी के साथ साथ पर्यावरण बची रहे। पौधों की सरंक्षण करना है।इस साल गरजा राजस्व ग्राम के लोग लगभग दो हजार पौधे लगाने का संकल्प लिया गया।मौके पर धन्यवाद ज्ञापन अनिल डुंगडुंग ने किया इस बैठक में प्रीति डुंगडुंग,अपलुस एक्का, कौशल्या देवी, अमीषा डुंगडुंग, अनिता देवी, पौलुस बाड़ा, कृष्णा लोहरा कस्तु प्रधान, चाँद लोहरा सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment