सिमडेगा: प्रखंड के बीरु में रविवार को उत्कलिय ब्राह्मण सेवा संघ सिमडेगा की क्षेत्रीय बैठक केंद्रीय अध्यक्ष केदार महंती की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से सिमडेगा क्षेत्र में उत्कलिय ब्राह्मण सेवा संघ के क्षेत्रीय समिति का विस्तार एवं क्रियाकलाप को सुचारु रूप से आगे बढ़ाने पर चर्चा की गई। बैठक में संघ के केंद्रीय महासचिव संतोष पैत ने संघ के उद्देश्य एवं विचारों को रखते हुए कहा की हमें आज संगठित होकर चलने की आवश्यकता है इसीलिए आज पुरानी समिति को भंग कर नये समिति का निर्माण किया जा रहा है ताकि समाज को नये सिरे से जोड़ा जा सके।
वहीं संघ के संरक्षक केशव चंद्र पाणिग्राही ने कहा की हमें अपनी परंपरा एवं संस्कृतियों का यथा संभव अनुपालन करना चाहिए ताकि हमारी आने वाली पीढी़ संस्कारित हो सके।वहीं नागेश्वर होता ने कहा कि सर्वप्रथम ब्राह्मण के अस्तित्व को बचाने के लिए पहले अपने ब्राह्मत्व को बचाना होगा जिसकी सुरुआत हमें खुद से करनी होगी ताकि समाज के साथ सभी का कल्याण हो सके।इसी प्रकार से सभी गणमान्यों ने अपने विचार प्रस्तुत किये जिसके बाद सिमडेगा जिला क्षेत्रीय समिति का गठन किया गया जिसमें आचार्य विद्याबंधु शास्त्री को जिलाध्यक्ष, सुमंत बीसी, श्यामसुंदर आचार्य एवं नागेश्वर होता को जिला उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र पंडा को जिला सचिव, सूरज बीसी एवं जितेंद्र पंडा को जिला उप सचिव एवं सुनील द्विवेदी को जिला कोषाध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से चयनित किया गया। बैठक का समापन संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष मुकेश पंडा ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया।
