कांग्रेस पार्टी की नीति सिद्धांत का हुआ विलय ,सिर्फ षड्यंत्र झूठ और लोगों को बनाया जा रहा बेवकूफ

सिमडेगा: झारखंड पार्टी के केंद्रीय महाधिवेशन कार्यक्रम में सिमडेगा जिला परिषद अध्यक्ष सह कांग्रेस नेत्री रोस प्रतिमा सोरेंग कांग्रेस पार्टी छोड़कर झारखंड पार्टी का दामन थाम लिया इनके साथ-साथ कोलेबिरा प्रखंड प्रमुख दुतामि हेमरोम, उप प्रमुख सुनीता देवी, कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता बदरुद्दीन अहमद कोलेबिरा उप मुखिया दिवाकर दास ने भी पार्टी का दामन थामा। केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का के द्वारा माला पहनाकर तथा पुष्पगुच्छ देकर झारखंड पार्टी में उनका स्वागत किया। मौके पर पूर्व मंत्री ने उन्हें कहा कि झारखंड पार्टी में आपका मान सम्मान सदैव बरकरार रहेगी यहां पर जमीन से जुड़कर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं की भीड़ है जहां पर आप रहकर सिमडेगा जिले का सेवा कर सकेंगे। मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग ने झारखंड पार्टी में शामिल होने के पश्चात कांग्रेस पार्टी के ऊपर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि पार्टी की नीति सिद्धांत विलय हो चुकी है यहां पर सिर्फ षड्यंत्र झूठ और लोगों को बेवकूफ बनाने का कार्य किया जाता है। लगातार जिला परिषद अध्यक्ष पद पर रहने के बावजूद संयंत्र के तहत पद से हटाने का प्रयास एवं पार्टी में हमेशा दरकिनार करते हुए प्रोटोकॉल एवं नैतिक सिद्धांतों का हमेशा हनन की जाती है। कांग्रेस पार्टी में समर्पित तरीके से काम करने के बावजूद यहां पर अंदरूनी कलह और लोगों के जन भावनाओं का अपमान किया जाता है। वर्तमान समय में राज्य और जिला की स्थिति है वह किसी से छुपा हुआ नहीं वर्तमान गठबंधन की सरकार लोगों के भरोसे पर खरा नहीं उतरा जिसका परिणाम आने वाले चुनाव में दिखेगा। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सिर्फ और सिर्फ वोट बैंक और ध्रुवीकरण में व्यस्त है आम जनमानस के हितों का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। वही प्रखंड प्रमुख आरोप प्रमुख ने भी पार्टी के नीति सिद्धांत से प्रेरित होकर झारखंड पार्टी में शामिल होने की बात कही तथा आने वाले दिनों में विधानसभा चुनाव में पार्टी को प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का बात कही।