सिमडेगा: झारखंड पार्टी द्वारा रांची के कार्निवाल सभागार डीबडीह में केंद्रीय महाधिवेशन का आयोजन हुआ केंद्रीय महा अधिवेशन में पूरे राज्य भर से झारखंड पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। दौरान सर्वप्रथम संगठन को सुचारू रूप से संचालन के लिए पुण:भंग करते हुए केंद्र समिति का चुनाव हुए जिसमें सर्व समिति से पूर्व मंत्री एनोस एक्का को झारखंड पार्टी का केंद्रीय अध्यक्ष बनाया गया। मैं इस दौरान उपस्थित पार्टी के प्रधान महासचिव अशोक भगत ने कहा कि संगठन लगातार दिन प्रतिदिन मजबूत हो रही है और आने वाले दिनों में झारखंड पार्टी पूरे राज्य में विधानसभा चुनाव में पूरे दम के साथ उतरेगी और जीत दर्ज करेगी। उनका के राज्य में जिस प्रकार वर्तमान स्थिति है वह किसी से छिपा हुआ नहीं हर तरफ अराजकता का माहौल है ऐसे में झारखंड पार्टी की एक ऐसी पार्टी है जो जमीन से जुड़ कर लोगों का भला करती है और लोगों का जिस प्रकार सहयोग मिल रहा है इससे आने वाले चुनाव में इसका परिणाम भी मिलेगा।पूर्व मंत्री एनोस एक्का ने कहा कि जिस प्रकार झारखंड पार्टी ने एक बार फिर से केंद्रीय अध्यक्ष की दायित्व सौंपा है उस पर खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा और संगठन को बूथ स्तर तक ले जाकर मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता पूरी समर्पित रूप से कार्य करें ताकि संगठन और मजबूत हो। इस मौके पर संगठन में नई ऊर्जा के साथ काम करने के लिए कई प्रकार के दिशा निर्देश दिए गए। मौके पर केंद्रीय समिति का विस्तार करते हुए बताया गया केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का, प्रधान महासचिव अशोक कुमार भगत ,केंद्रीय सचिव ललित समद, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, सचिव रोस प्रतिमा सोरेग, सचिव अनिस कुमार सिंह,दुतामि हेमरोम, सुनीता देवी को बनाया मौके पर झारखंड पार्टी सिमडेगा के जिला समिति प्रखंड समिति एवं पंचायत समिति के सदस्य सहित राज्यभर के अलग-अलग हिस्सों से आए हुए कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

33