सिमडेगा:भाजपा विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को झांरखण्ड प्रदेश का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर सिमडेगा के भाजपा नेता जिला मंत्री तुलसी कुमार साहू ने प्रशंसा व्यक्त की है। तुलसी कुमार साहू ने कहा कि बाबूलाल मरांडी के झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने से उनके नेतृत्व में प्रदेश भाजपा संगठन दिन दूनी रात चौगुनी सशक्त और मजबूत होगा। बाबूलाल मरांडी जी झांरखण्ड के लाल है और वे एक ईमानदार, कर्मठ और कुशल संगठनकर्ता हैं वे कार्यकर्ताओं को मान सम्मान देने वाले नेता है। उनके कुशल नेतृत्व में भाजपा आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में विजय पताका फहराएगी। बाबूलाल मरांडी के झांरखण्ड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर सभी कार्यकर्ता उत्साहित है।

64