झारखंड पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन भाजपा एवं कांग्रेस के लोग झापा में हुए शामिल*

भाजपा कांग्रेस धर्म के नाम पर लोगों के बीच करती है राजनीति:एनोस एक्का

सिमडेगा: झारखंड पार्टी की ओर से शनिवार को कोलेबिरा नगर भवन में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला अध्यक्ष मतीयस बागे की अध्यक्षता में की गई कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय अध्यक्ष सह  पूर्व मंत्री एनोस एक्का, केंद्रीय सचिव सह सिमडेगा जिला परिषद अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेग, झापा युवा जिला अध्यक्ष संदेश एक्का मौजूद रहे। मौके पर उपस्थित जिला अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड पार्टी 2024 के चुनाव की तैयारी में अभी से जुट गई है इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए उन्हें जमीनी समस्याओं को प्राथमिकता देने एवं हर आम आदमी की समस्या को खुद की समस्या समझते हुए दूर करने के लिए प्रेरित कर रही है। झापा युवा जिला अध्यक्ष संदेश एक्का  ने कहा वर्तमान जो राज्य की सरकार है वह पूरी तरह से लचर व्यवस्था का शिकार हो गए जिसे कारण इस प्रकार के कार्यकाल में किसी प्रकार के कार्य नहीं हो रहे हैं ऐसे में लोग परेशान हैं इसे ध्यान में रखते हुए अब झारखंड पार्टी को लोग विकल्प मान कर देख रहे हैं ऐसे में आने वाले दिनों में सभी सीटों पर चुनाव लड़ी जाएगी इसलिए सभी कार्यकर्ता अभी से चुनाव की तैयारी में जुटे और निश्चित तौर पर झारखंड पार्टी जीत दर्ज करेगी। केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का ने कहा झारखंड पार्टी माटी की पार्टी है और शुरुआती दौर झारखंड आंदोलन में भी अपनी भूमिका निभाई है ऐसे में झारखंड का भला झारखंड पार्टी सोचती है भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे को धर्म के नाम पर राजनीति करते हुए लोगों को लड़ाने का काम करती है और लोगों को डरा कर वोट लेती है और वोट लेने के बाद जनता को भूल जाती है ऐसी पार्टियों से दूर रहने की आवश्यकता है इसलिए अब झारखंड पार्टी का सहयोग करें इस दौरान उन्होंने झारखंड पार्टी की नीतियों सिद्धांतों से लोगों को अवगत कराया। इस दौरान कांग्रेस एवं भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता झारखंड पार्टी का दामन थामा जिन्हें माला पहनाकर पार्टी में शामिल की गई। के दौरान हामिद अंसारी ,जियाउल अंसारी, अंकित रेणु देवी ,संतोषी देवी ,प्रेमलता सोरेंग,सुरेश लोहरा ,सतेंद्र सिंह, आशीष सिंह, रवि बड़ाईक, असीमा लुगुन, अभिषेक महतो, सवीना देवी, दिलीप लुगुन, जत्रु लोहरा ,शेख मुबारक ,प्रवीण देवी, विरसा मांझी, बाबूराम लकड़ा, फुल मनी कुमारी आदि लोगों ने पार्टी का दामन थामा।

Related posts

Leave a Comment