भाजपा द्वारा रघुवर दास को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं आशा लाकड़ा को सचिव बनाए जाने पर तुलसी साहू ने दी शुभकामनाएं

सिमडेगा:झारखंड प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास  को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर एवं रांची की पूर्व महापौर आदरणीय आशा लाकड़ा को राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर भाजपा मंत्री तुलसी साहू ने  शुभकामनाएं  दी है उन्होंने कहा इनके नेतृत्व में झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी दिन दुगनी रात चौगुनी प्रगति कर रहा है और आगे भी लोकसभा चुनाव विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराएगा।आआगे कहा पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास  का झारखंड के राजनीति में एक लंबा अनुभव रहा है साथ ही आशा लकड़ा  कुशल संगठनकर्ता के साथ-साथ सबको साथ लेकर चलने की अद्भुत क्षमता से भरपूर है जिसका लाभ भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष  जेपी नड्डा को भारतीय जनता पार्टी सिमडेगा जिला की ओर से हृदय से साधुवाद दिया एवं कहा कि आपने झारखंड के उक्त दोनों नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेवारी देकर हम सभी को गौरवान्वित किया है पूरे झारखंड प्रदेश का मान बढ़ाया है।

Related posts

Leave a Comment