हॉकी इंडिया की जूनियर पुरुष एवं महिलाओं की टीम हेतु राष्ट्रीय कैम्प में सिमडेगा के कई खिलाड़ीयों का हुआ चयन

सिमडेगा:हॉकी इंडिया के द्वारा 21अगस्त 2023 से बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राउरकेला में भारतीय सब जूनियर महिला और पुरुष हॉकी टीम का राष्ट्रीय कैंप आयोजित किया जा रहा है इस कैंप में पुरुष वर्ग से झारखंड के तीन खिलाड़ी रोहित तिर्की, रोहित प्रधान और घूरन लोहरा तथा महिला वर्ग में झारखंड से 6 खिलाड़ी स्वीटी डुंगडुंग,जमुना कुमारी,पार्वती टोपनो,रोशनी आइंद,रजनी केरकेट्टा और पुष्पा डांग चयनित किए गए।

रोहित प्रधान, घुरण लोहरा, जमुना कुमारी और स्वीटी डुंगडुंग सिमडेगा जिला के जबकि रोहित तिर्की भी हॉकी की शुरुवात सिमडेगा  जिला से ही किया। रोहित प्रधान ठेठईटांगर प्रखंड के कुरुमदेगी गांव का , घूरन लोहरा जलडेगा प्रखंड के कोनमेरला का,स्वीटी डुंगडुंग ठेठईटांगर प्रखंड के कर्रा मुंडा गांव का तथा जमुना कुमारी केरसई प्रखंड के करगागुड़ी गांव के रहने वाले है।

हॉकी इंडिया का महासचिव का पद संभालने के बाद भोला नाथ सिंह  ने हॉकी के विकास के लिए कई नए कार्यक्रम की शुरुआत कराई है उसी प्रकार हॉकी इंडिया के इतिहास में उनके पहल से ही पहली बार सब जूनियर स्तर के महिला एवं पुरुष टीमों का राष्ट्रीय कैंप आयोजित किया जा रहा है और इस कैंप के माध्यम से  भारतीय सब जूनियर टीम का गठन कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खेलने का भी अवसर दिया जाएगा वह भी हॉकी इंडिया के द्वारा पहली बार किया जाएगा। इससे पूर्व हॉकी इंडिया के द्वारा सब जूनियर स्तर का सिर्फ राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित की जाती थी परंतु राष्ट्रीय कैंप का आयोजन नहीं किया जाता था और ना ही टीम अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेती थी। सिर्फ जूनियर एवं सीनियर टीमों का राष्ट्रीय कैंप आयोजित किए जाते थे और टीम अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेती थी ।ग्रास रूट से हॉकी को और अधिक आगे बढ़ाने के लिए हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह के इस सराहनीय पहल का हॉकी सिमडेगा के तमाम पदाधिकारी कोटि-कोटि स्वागत करते हैं ।साथ ही झारखंड के महिला एवं पुरुष कुल 9 खिलाड़ियों का इस राष्ट्रीय कैंप में चयनित किए जाने पर सभी खिलाड़ियों को हॉकी सिमडेगा के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।

Related posts

Leave a Comment