उपायुक्त सिमडेगा ने इवीएम वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण

सिमडेगा:- उपायुक्त सिमडेगा अजय कुमार सिंह ने ई.वी.एम. वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। उपायुक्त ने फायर अलार्म, पानी पाइप, सुरक्षा व्यवस्था आदि का निरीक्षण कर जायजा लिया। साथ ही सीसीटीवी कैमरा से वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी से जिले में निर्वाचन के तहत संचालित मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023-24 अंतर्गत कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। जिस पर अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि जिले की टीम एवं बी.एल.ओ. द्वारा डोर टू डोर जाकर पन्ना वेरिफिकेशन का कार्य किया जा रहा है। 

वेयर हाउस निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी  महेन्द्र कुमार, अग्निशामक पदाधिकारी भगवान ओझा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद सिंह व अन्य उपस्थित थें।

Related posts

Leave a Comment