विश्व आदिवासी दिवस पर खेलकूद का किया गया आयोजन

सिमडेगा:- विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर खेल की नगरी सिमडेगा में जिला स्तरीय झारखंड आदिवासी महोत्सव मनाते हुए कई तरह के खेलों का आयोजन किया गया है।सिमडेगा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में पुलिस अधीक्षक सौरभ  ने दीप प्रज्वलित कर खेल का शुभारंभ किया। तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कियें। इस मौके पर सिमडेगा में कई तरह के खेलो का आयोजन किया है। सिमडेगा एस्टोटार्फ स्टेडियम में  विभिन्न टीमों के द्वारा हॉकी खेल जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम तीरंदाजी, फुटबॉल एवं कई तरह के खेल का आयोजन किया गया है जिसमें जिले के विभिन्न स्कूलों कॉलेजों और खेल संस्था से कई टीम भाग ले रही है।मौके जिला समाज कल्याण पदाधिकारी  राजेंद्र प्रसाद सिंह, अंचलाधिकारी सिमडेगा  प्रताप मिंज, कार्यपालक दण्डाधिकारी  पंकज कुमार भगत जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार एवं अन्य उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment