सोगड़ा में धूमधाम से मना संत मोनिका का पर्व

पाकरटांड़:सोगड़ा पल्ली में रविवार को संत मोनिका का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मौके पर पल्ली पुरोहित फा सिलबानुश केरकेट्टा की अगुवाई में मिस्सा पूजा हुई। सहयोग सहायक पल्ली पुरोहित फा अब्राहम मिंज ने किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर विधायक भूषण बाड़ा एवं बीरू भिखारिएट की सभा नेत्री सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा उपस्थित थे। मौके पर विधायक ने कहा कि संत मोनिका माताओं की संरक्षिका है। उनका जीवन कठिन चुनौतियों से भरा हुआ था। फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। आदर्श जीवन व्यतीत करते हुए उन्होंने ख्रीस्तीय जीवन को अपनाया। पति की मृत्यु के बाद उन्होंने अपने पुत्र अगुस्टीन के मन फिराव में अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि लुसियन मिंज, पूनम लकड़ा आदि उपस्थित थे।