सिमडेगा:23 सितंबर से 08 अक्टूबर तक चीन में आयोजित 19वां एशियन गेम्स 2022 के लिए 18 भारतीय महिला हॉकी टीम की हुई घोषणा, टीम में सिमडेगा की दो बेटियों का नाम शामिल है जिनमे सलीमा टेटे और संगीता कुमारी भी चयनित किए गए।दोनो ही खिलाड़ी भारतीय टीम के नियमित सदस्य है, बैंगलौर में हॉकी इंडिया के समस्त पदाधिकारियों और खिलाड़ियों के परिजनों के उपस्थिति में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर टीम की घोषणा की गई।हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने झारखंड के सभी खिलाड़ियों का बैंगलोर में स्वागत किया और कहा कि किसी भी खिलाड़ी को बनाने में सबसे बड़ा योगदान , समर्पण और त्याग उनके अभिभावकों का होता है,परंतु उनका सम्मान अपवाद ने ही होता है,इसलिए हॉकी इंडिया ने शुरुवात की है, कि खिलाड़ियों के अभिभावकों को भी सम्मान मिले ,इसलिए हमलोग ने इस बड़े अवसर में सबके अभिभावकों को आमंत्रित किया , संभवत यह विश्व के खेल इतिहास में पहला अवसर है जब टीम की घोषणा के समय उनके अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया है।18 सदस्य भारतीय टीम में शामिल टेटे और संगीता कुमारी सिमडेगा जिला से है सलीमा टेटे सदर प्रखंड के बरकिछापर की रहने वाली है जबकि संगीता कुमारी केरसई प्रखंड के करगागुड्डी की रहने वाली है। खिलाड़ियों का चयन होने पर हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिला के लिए बड़ी उपलब्धि है कि सभी बड़े प्रतियोगिताओं में हमारी बेटियां टीम में चुनी जा रही है,यह हॉकी के विकास के लिए ग्रास रूट से लेकर ऊपर स्तर तक किए जा रहे कार्य से संभव हो पा रहे है।इस प्रतियोगिता से भारतीय टीम को विश्व कप के लिए क्वालीफाई भी करना है।सुनील तिर्की,पंखरासियू टोप्पो,कमलेश्वर मांझी, एल्सन किड़ो,बसंत बा,वेद प्रकाश, कोच प्रतिमा बरवा,तारिणी कुमारी,प्रतिमा तिर्की,करिश्मा परवार, राहुल मिंज,बिनोद कुल्लू,मुकुट डुंगडुंग, बलबीर प्रसाद,सहित हॉकी सिमडेगा के समस्त पदाधिकारियों ने पूरी टीम को शुभकामनाएं और बधाई दी है।
