भ्रष्ट राज्य सरकार की उल्टी गिनती सुरु-विमला प्रधान

कोलेबिरा:20 सितंबर को कोलेबिरा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह प्रथम मुख्यमंत्री का आगमन होगा जहाँ वे कोलेबिरा बिधानसभा के कार्यकर्ताओं एवं जनता को संकल्प यात्रा के तहत संबोधित करेंगे।कार्यक्रम की सफलता हेतु कोलेबिरा में कोलेबिरा बिधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक हुई,कोलेबिरा मंडल अध्यक्ष अशोक इंदवार ने स्वागत भाषण कर अथितियों का स्वागत किया।बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष लक्मन बड़ाईक ने कहा कि पूरे राज्य में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का संकल्प यात्रा हो रहा है कोलेबिरा और सिमडेगा में भी संकल्प यात्रा को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित हैं।बैठक को संबोधित करते हुए संकल्प यात्रा के जिला संयोजक सह पूर्व मंत्री विमला प्रधान ने कहा की पूरे झारखंड में संकल्प यात्रा को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है झारखंड सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है कार्यकर्ता कमर कसकर तैयार रहें कोलेबिरा विधानसभा एवं सिमडेगा विधानसभा की संकल्प यात्रा ऐतिहासिक होनी चाहिए यह 2024 लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव का बिगुल है।संकल्प यात्रा के जिला सहसंयोजक केंद्रीय मंत्री के सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सह प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की विधानसभा स्तरीय संकल्प यात्रा ऐतिहासिक होगी इसको लेकर सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह है और इसकी तैयारी जोर-शोर से की जा रही है सभी कार्यकर्ता संकल्पित है की 2024 में इस भ्रष्टाचारी राज्य सरकार को उखाड़ फेंकना है, सभी कार्यकर्ता अपने-अपने स्तर से कार्यक्रम की सफलता को लेकर तैयारी शुरू कर दें।
कार्यक्रम की सफलता हेतु विभाग वार कार्यकर्ताओं को जिमेवारी सौपी गयी, एवं तैयारी की समीक्षा हेतु अगली बैठक 10 सितंबर को कोलेबिरा विधानसभा एवं सिमडेगा विधानसभा में पुनः करने का निर्णय लिया गया।मौके पर कोलेबिरा विधानसभा संयोजक भोला साहू सहसंयोजक सुजान मुंडा जिला मंत्री दिलेश्वर सिंह पूर्व प्रत्याशी महेन्द्र भगत सांसद प्रतिनिधि चिंतामणि कुमार महामंत्री रोहित कु साहू ठेठईटांगर मंडल अध्यक्ष सुरजन प्रधान कोनपाल मंडल अध्यक्ष विजय महतो जलडेगा मंडल अध्यक्ष मोतीलाल ओहदार जनेश्वर बिल्हौर बसंत प्रधान रामविलास बड़ाईक प्रदीप जायसवाल रूपधर सिंह अमरेंद्र बड़ाईक लाली देवी बालकेश्वर सिंह मुकेश श्रीवास्तव रवि गुप्ता मौजूद थे।