सिमडेगा:भारतीय जनता पार्टी द्वारा मेरी माटी-मेरा देश* के तहत राष्ट्रीय अभियान चलाया जा रहा है।जिसके अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जा कर अमृत कलश में मिट्टी संग्रह करेंगे।इसी निमित्त कोलेबिरा प्रखंड के गोबरधासा में सैनिक वीर शहिद किरण सुरीन के घर जा कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीद के पिता से अमृत कलश में मिट्टी लिया एवं उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।गौरतलब है कि मिट्टी संग्रह कर स्वयंसेवको द्वारा अमृत कलश को दिल्ली ले जाया जाएगा जहाँ *कर्तव्य पथ पर शहीदों की स्मरण में बनने वाली अमृत वाटिका* में मिट्टी को उपयोग में लाया जाएगा।मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक पूर्व मंत्री विमला प्रधान जिला सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष भोला साहू मंडल अध्यक्ष अशोक इंदवार मंडल अध्यक्ष मोतीलाल ओहदार मंडल अध्यक्ष विजय महतो दिलेश्वर सिंह चिंतामणि कुमार भोला प्रसाद मुकेश श्रीवास्तव रवि गुप्ता मौजूद थे।
