अखिल भारतीय रौतिया समाज की बानो में हुई प्रखंड समिति का गठन

बानो -डाक बंगला बानो में अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद बानो इकाई बैठक हुई ।बैठक में सर्व सम्मति से प्रखण्ड अध्यक्ष महेश सिंह ,सचिव उमाशंकर सिंह ,कोषाध्यक्ष हिरानाथ सिंह ,उपाध्यक्ष उदग्गेश्वर सिंह ,गुरुदत्त सिंह, महिपाल सिंह, परसुराम सिंह सह सचिव बीरेंद्र सिंह का चयन किया गया। युवा अध्यक्ष हफिन्द्र सिंह,सचिव गौतम सिंह ,कोषाध्यक्ष रतन सिंह तथा महिला समिति में अध्यक्ष तारामणि देवी ,सचिव नीलम कुमारी ,व कोषाध्यक्ष भुनेश्वरी देवी का  चयन किया गया। सभी नव चयनित अभ्यर्थियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। सभी नव चयनित पदधारियों को प्रदेश सचिव साकिल सिंह ने पद की गोपनीयता का शपथ दिलाया  मौके पर प्रदेश अध्यक्ष रोहित सिंह ने सभी प्रखण्ड कमिटी के पदधारियों को बधाई देते हुए कहा कि हमारा समाज आज भी कई मायने में पिछड़ा है।बिकास के छेत्र में आज भी पिछड़े हैं बच्चों को विद्यालय जरूर भेजे ।समाज को और मजबूत बनाना है।इसके लिये समाज के एक एक व्यक्ति का सहयोग की आवश्यकता है।मौके पर घनश्याम सिंह ,रुपेश सिंह ,चंद्रभान सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment