कुरडेग- प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के संकल्प यात्रा एवं मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के निमित्त भारतीय जनता पार्टी की बैठक कुरडेग मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत सिंह की अध्यक्षता में कुरडेग शोरूम के ऊपरी मंजिल में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए संकल्प यात्रा के सिमडेगा बिधानसभा संयोजक पूर्व विधायक निर्मल कुमार बेसरा ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यक्रम के निमित्त पूरे देश में सैनिकों के सम्मान में मेरी माटी मेरा देश अभियान चलाया जा रहा है भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर अमृत कलश में मिट्टी का संग्रह करें एवं गांव में पौधे लगाकर अमृत वाटिका का निर्माण करने सहित पंच प्रण की सामूहिक प्रतिज्ञा का कार्यक्रम होनी है,संकल्प यात्रा के जिला सहसंयोजक सह जिला के सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सह प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का संकल्प यात्रा के निमित्त दौरा 20 सितंबर को कोलेबिरा विधानसभा एवं 21 सितंबर को सिमडेगा विधानसभा के लिए संकल्प यात्रा का कार्यक्रम सुनिश्चित हुआ है। जिस तरह से संकल्प यात्रा में कार्यकर्ताओं एवं लोगों की भीड़ उमड़ रही है वह बताने के लिए काफ़ी है कि आनेवाले लोकसभा एवं बिधानसभा चुनाव में जनता की पहली पसंद भारतीय जनता पार्टी रहेगी। उपचुनाव के परिणाम से भाजपा के कार्यकर्ताओं को फर्क नही पढ़ता सहानुभूति लहर के वजह से उनकी जीत हुई अगली बार आजसू को 34000 वोट मिले थे इस बार भाजपा के सहयोग से यह आंकड़ा 83000 तक पहुंच गया, आने वाले दिनों में पूरे झारखंड में भाजपा एवं एनडीए का परचम लहरेगा,और सरकार बनेगी। मौके पर भाजपा नेता ओम प्रकाश साहू ने भी लोगों को संबोधित किया मौके पर मंडल प्रभारी प्रणव कुमार जिला उपाध्यक्ष मनोज साय ओबीसी मोर्चा प्रदेश का समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद प्रखण्ड सांसद प्रतिनिधि उमेश जायसवाल महामंत्री रबिन्द्र शर्मा अजय जायसवाल विनोद जायसवाल सकल राम बड़ाईक अनुज गुप्ता द्वारिका जायसवाल बबलू सिंह राम बिहारी दिलीप साय अमर मांझी सुदामा साय जगेश्वर प्रधान महेध्वर साय ज्ञानचंद गुप्ता लीलावती देवी सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता थे

103