सिमडेगा- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर का प्रवास कार्यक्रम के तहत गुरुवार को बैठक सिमडेगा जिला कार्यालय में हुआ।

महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सावित्री देवी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिथियों का स्वागत किया।बैठक में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आरती ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी में महिला कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है, महिला मोर्चा के कार्यकर्ता मंडल प्रवास कर संगठन को मजबूत करें एवं महिला मोर्चा को सक्रिय बनाएं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज सशक्त भारत का निर्माण हो रहा है ।पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति के रूप में महामहिम द्रौपदी मुर्मू के बनने पर आज देश गरवान्वित महसूस कर रहा है।बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री विमला प्रधान ने कहा कि महिला मोर्चा की बहने हमेशा पार्टी एवं संगठन के लिए महत्वपूर्ण कार्य किये हैं।महिला मोर्चा की कार्यकर्ता जितनी आसानी से केंद्र सरकार के विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचा सकती है ।वह कोई दूसरा नहीं कर सकता,इसलिए महिला कार्यकर्ता मंडल शक्तिकेन्द्र से लेकर बूथ तक महिलाओं के बीच केंद्र सरकार के विकास कार्यों को पहुंचाने का कार्य करें।
पूर्व विधायक निर्मल कु बेसरा ने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में काम नहीं। इसीलिए राजनीति में भी महिला आज आगे है ,भारतीय जनता पार्टी हमेशा से महिला कार्यकर्ताओं का सम्मान किया है।मौके पर सिमडेगा प्रभारी रंजीता सिंह ,कार्यालय मंत्री रेखा महतो, फूलसुन्दरी देवी ,जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ,राजमणी प्रधान ,मालती देवी, पिंकी प्रसाद ,सीखा देवी ,रुणि देवी पार्वती देवी, रुकमणी देवी ,जयंती देवी, बिनीता देवी, कौशिल्या देवी, भगवती देवी ,जितेश्वरी देवी ,बिनीता देवी पुष्पा देवी, सानिया देवी ,ज्योति देवी ,सतीश पांडेय, श्रद्धानंद बेसरा, अनूप प्रसाद, सत्यनारायण प्रसाद, श्रीलाल साहू ,दीप नारायण दास मौजूद थे।