सिमडेगा :नेहरू युवा केंद्र सिमडेगा के तत्वावधान में हिन्दी दिवस के अवसर पर गुरुवार को सिमडेगा के पार्वती शर्मा महिला इंटर महाविद्यालय के सभागार में हिन्दी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ प्राचार्य सत्यव्रत ठाकुर और जिला युवा अधिकारी रोशन कुमार के द्वारा मंत्री युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार अनुराग ठाकुर और महानिदेशक नेहरू युवा केंद्र संगठन के हिन्दी दिवस की अपील पढ़ कर किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ चढकर भाग लिया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राजभाषा हिन्दी से संबंधित प्रश्न पूछें गए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मुनिका तिर्की, द्वितीय स्थान गायत्री कुमारी और तृतीय स्थान सुषमा कुमारी ने प्राप्त किया। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता के आयोजन में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक संजय पान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में शिक्षक दुर्गविजय सिंह, एलिजाबेथ केरकेट्टा, वेदाही प्रसाद, निशात अंजुम, सरिता केसरी, मनोरमा सुनीता मिंज, राबिया तबस्सुम, रमेश काशी, उपस्थित रहें।
