कोलेबिरा: भाजपा के द्वारा हो रहे संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री सह प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का आज विधानसभा स्तरीय संकल्प यात्रा कोलेबिरा नवा टोली बगीचा में आयोजन की जाएगी।कार्यक्रम को लेकर कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को सुनने के लिए भारी संख्या में एकत्रित होंगे। जगह-जगह तोरण द्वार बनाए जा रहे हैं प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का स्वागत के लिए पारंपरिक नृत्य नाच गान की व्यवस्था की गई है पूरे जोश और उत्साह के साथ आदरणीय बाबूलाल मरांडी जी का स्वागत किया जाएगा।सिमडेगा विधानसभा के सभी मंडल के पदाधिकारी संयोजकता संयोजक सभी कार्यकर्ताओं को जो दायित्व दिया गया है। सभी अपने दायित्व का सही तरीके से निर्वहन कर रहे हैं ।कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न होगा ।कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बढ़ाइक ने कहा की संकल्प यात्रा को लेकर कार्यकर्ता में भारी उत्साह है सभी लोग तैयारी में लग गए हैं। पूर्व मंत्री सह संकल्प यात्रा के जिला संयोजक विमला प्रधान ने कहा कि जिस तरह से संकल्प यात्रा को झारखंड वासियों का समर्थन मिल रहा है ।सिमडेगा एवं कोलेबिरा विधानसभा में भी संकल्प यात्रा ऐतिहासिक होने वाली है।एवं झारखंड सरकार की उल्टी गिनती शुरू होने वाली है।सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव ने सभी बिंदुओं पर एक-एक कर समीक्षा किया और कार्यक्रम स्थल में आकर जायजा लिया। इस दौरान महामंत्री दिपक पूरी, जिला मंत्री तुलसी कुमार साहू ,कोषाध्यक्ष अनूप प्रसाद ,सुजान मुंडा, उपाध्यक्ष भोला साहू, जिला मीडिया प्रभारी मुकेश श्रीवास्तव ,भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजय सिंह, कोलेबिरा मंडल अध्यक्ष अशोक इंडवार ,कोलेबिरा मंडल सांसद प्रतिनिधि चिंतामणि कुमार ,दिलेश्वर सिंह करण सिंह इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
