ठेठईटांगर- प्रखण्ड के मेरोमडेगा पंचायत अंतर्गत मेरोमडेगा राजस्व में बुधवार को कोविड गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए झारखण्ड जंगल बचाओ जनआंदोलन संगठन के तत्वावधान में बैठक हुई। जहा मुख्य रूप से अनूप लकड़ा एवं खुशीराम कुमार को आमंत्रित किया गया।मौके पर उन्होंने मास्क वितरण करते हुए वैक्सीन लेने के लिए लोगो को अपील की।वही ।इस अवसर पर अनूप लकड़ा ने वनाधिकार कानून 2006 के तहत जानकारी दी उन्होंने कहा कि जंगल हमारी जीविका के साथ साथ हमारी संस्कृति भी है।इसे बचाना हमारा प्रथम कर्तब्य बनता है।जंगल की सुरक्षा कर पर्यावरण की संतुलन बनाये रखना है। चूंकि जंगलों के रहने से कई प्राकृतिक आपदा से बचा जा सकता है। मौके पर खुशीराम कुमार ने कहा कि हमारा क्षेत्र पांचवीं अनुसूचित क्षेत्र है यहाँ पेसा कानून लागू है,पेसा कानून 1996 के तहत ग्राम सभा को जो अधिकार दिया है। उसके अलावे सीएनटी एक्ट, वनाधिकार कानून 2006,पंचायती राज कानून 2005 में भी ग्राम सभा को अधिकार दिया गया है। उसे भी हमें समझने और जानने की जरूरत है।चूंकि हम कानून की जानकारी नहीं रखते हैं इसलिए हमारे लोग ठगे जाते हैं और शोषित एवं अधिकारों से भी वंचित होते हैं।मौके पर बलराम मांझी, अमृत केरकेट्टा,प्रदीप टोप्पो, अनिता कुल्लू, धीरज तुरी, सुसराय सोरेंग, हेमी कुल्लु, सुषमा देवी,मनसाय कुल्लू, येशु जीवन कुल्लु,सोहानी केरकेट्टा, सुषमा केरकेट्टा,विनीता केरकेट्टा,ओमिका सोरेंग,मिनी देवी, सीता देवी,नीलिमा केरकेट्टा बहलेंन केरकेटा, सुचिता कुल्लु, अलेकसिया लुगुन, एलिजाबेथ बिलुंग, शोभा सोरेंग,सरन केरकेट्टा,बुधो देवी,दयामनी कुल्लु, रोयान कुल्लु,बसंती देवी,आसरो देवी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
