कुरडेग भिखारियेट काथलिक सभा के तत्वावधान में हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन, झरैन पल्ली ने जीता उदघाटन मैच

सिमडेगा:कुरडेग भिखारियेट काथलिक सभा के तत्वावधान में हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच खेला गया। प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में सातों पल्ली के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में झरैन ने ढिंगुरपानी को 3-1 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। मौके पर जोसिमा खाखा ने विजेता व उपविजेता बनने वाली टीम को सम्मानित करने के लिए कमेटी को ट्रॉफी व नगद राशि प्रदान किया। जोसिमा खाखा ने कहा कि विधायक भूषण बाड़ा और महागठबंधन की सरकार लगातार खेल प्रतिभा को निखारने में लगी है। लगातार खेल प्रतिभा को आगे बढाने का काम कर रहे हैं। खिलाड़ियों को मंच दे रहे हैं। उन्हें बार बार मौका दिया जा रहा है। आज से रांची में हॉकी एशिया कप शुरू हो रही है। एशिया कप देखने के लिए महागठबंधन की सरकार ने टिकट नहीं ले रही है। मैच देखने के लिए किसी तरह का कोई शुल्क नहीं लगाया जा रहा है। ताकि ग्रामीण क्षेत्र के होनहार खिलाड़ी भी मैदान में जाकर देश एवं विदेश के कई दिग्गज खिलाड़ियों का खेल देख सकेंगे और उनके खेल को देखकर अपना खेल प्रतिभा भी निखार सकेंगे। यह महागठबंधन की सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि विधायक भूषण बाड़ा सिमडेगा जिले में भी खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने में लगे हैं। विधायक खेल के क्षेत्र में कई अनगिनत पहल किये हैं। जिसका नतीजा यह हुआ कि आज गांव गांव में बेहतर खेल मैदान बनाए गए हैं। इंडोर स्टेडियम, अंतरराष्ट्रीय सुविधा युक्त हॉकी स्टेडियम, टर्फ स्टेडियम सहित न जाने कितने ही खेल मैदान का भी निर्माण हुआ। उन्होंने कहा कि आज खिलाड़ियों को सीधी नौकरी देकर राज्य सरकार ने खिलाड़ियों के सुनहरा भविष्य का द्वार खोल दिया है। जोसिमा खाखा ने कहा कि सिमडेगा जिला खेल की नगरी रही है। और इस क्षेत्र से आज भी सैंकड़ो हॉकी खिलाड़ी विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी कर रहे हैं। हॉकी खेल ने सिमडेगा को अलग पहचान दिलाई है। अब आप जैसे युवा और प्रतिभावान खिलाड़ियों के हाथ है कि आप खेल के क्षेत्र में सिमडेगा जिला की पहचान कहाँ तक ले जाते हैं। वही केरसई जिप सदस्य प्रेमा बाड़ा ने कहा कि खिलाड़ी खेल को खेल भावना से खेलें। खेल अब रोजगार पाने का बेहतर जरिया बन चुका है। आप अपनी खेल प्रतिभा में लगातार निखार लाने के लिए प्रयत्न करें। मौके पर फ़ा बोनिफास, पीटर खाखा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष तुलसी परंगत खलखो, मुखिया राहुल तिग्गा, मुखिया मुंश खेस, पूर्व मुखिया फ्रांसिस खलखो, विजय बेक,प्रतिमा कुजूर, उर्मिला केरकेट्टा, आयोजन समिति के अध्यक्ष सुशील, प्रदीप सहित सातों पल्ली के सदस्य उपस्थित थे।

83

Related posts

Leave a Comment