जलडेगा: प्रखंड के पैतानो लीड्स संस्था द्वारा आयोजित दो दिवसीय कृषि प्रशिक्षण का समापन शुक्रवार को किया गया। इस दौरान महिला- पुरुष किसानों को कृषि से संबंधित जानकारियां दी गई। प्रशिक्षक के रूप में जलडेगा एग्रो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोनू सिंह ने किसानों को बीजोपचार, नर्सरी की तैयारी, समेकित कृषि प्रणाली, समेकित कीट एवं रोग आदि की विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा मशरूम की खेती, फूलगोभी, पतागोभी, टमाटर, बैंगन मिर्च, की वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने पर भी प्रकाश डाला गया। इसी क्रम में नीम, करंज से कीटनाशी बनाने का तरीका एवं छिड़काव विधि द्वारा फसलों को कीट मुक्त बनाने का उपाय भी बताया गया। लीड्स संस्था के प्रखंड परियोजना समन्वयक आलोक कुमार ने किसानों को आत्मा और कृषि विभाग से मिलने वाली योजनाओं को बताया और उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। मौके पर संस्था के कार्यकर्ता मनोज बिंझिया के अलाव महिला एवं पुरुष किसान उपस्थित थे।

140